Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
Who Was Hari Murali: साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मलयालम युवा एक्टर हरि मुरली का महज 27 साल की उम्र में निधन हो गया है रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरि का शव केरल के पय्यानूर स्थित उनके घर में मिला है। उनके अचानक निधन से फिल्म जगत और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें कि हरि मुरली ने बहुत छोटी उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था और बाल कलाकार के रूप में अपनी शानदार अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था। साल 2004 में आई फिल्म 'रसिकन' से उन्हें खास पहचान मिली थी, अब उनके निधन की खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान है और किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि इतनी कम उम्र में हरि मुरली इस दुनिया को अलविदा कह गए।

घर में मिला एक्टर का शव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल के पय्यानूर जिले के अन्नूर स्थित उनके घर में अभिनेता मृत अवस्था में पाए गए। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। अचानक आई इस खबर से उनके चाहने वाले और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कौन थे हरि मुरली?
हरि मुरली ने बहुत छोटी उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था। हरि मुरली का परिवार भी लंबे समय से कला और अभिनय की दुनिया से जुड़ा रहा है। उनके पिता के यू मुरली एक प्रसिद्ध नाटक और थिएटर कलाकार थे। वहीं, उनके भाई श्री मुरली भी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। बचपन से ही अदाकारी और कहानियों का माहौल होने की वजह से हरि का झुकाव भी एक्टिंग की ओर रहा। बताया जाता है कि जब हरि मुरली करीब चार साल के थे, तब उन्हें निर्देशक ए एम नाज़िर ने एक टीवी शो में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में छोटा सा रोल दिया था। यहीं से उनके अभिनय करियर की शुरुआत हुई। इसके बाद साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'रसिकन' से उन्हें पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने बच्चे की भूमिका निभाई थी और अपनी मासूम अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
कई फिल्मों और टीवी सीरियल में किया था काम
हरि मुरली ने अपने करियर में फिल्मों और टीवी दोनों माध्यमों में शानदार काम किया था। उन्होंने 'अन्नन थम्बी', 'मादम्पी', 'डॉन', 'पट्टनाथिल भूथम' और 'उलगम चुट्टम वलीबन' सहित 10 से ज्यादा हिट फिल्मों में अभिनय किया। सिर्फ बड़े पर्दे पर हीं हैं, बल्कि छोटे पर्दे पर भी उनकी अच्छी-खासी पहचान थी। हरि मुरली ने करीब 40 टीवी सीरियल्स में एक्टिंग की थी। 'कुट्टीचाथन' और 'कयमकुलम कोचुन्नी' जैसे लोकप्रिय शोज ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। मलयालम दर्शक उनकी सादगी भरी शख्सियत और बेहतरीन अभिनय के कारण उन्हें खूब पसंद करते थे।



Click it and Unblock the Notifications
