Latest Updates
-
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
कौन थे मयंक पवार, 37 साल की उम्र में कैसे हो गई मौत? कभी इनके लिए फूटकर रोई थीं Sunny Leone
Mayank Pawar Death Reason: टीवी और फिटनेस जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। स्प्लिट्सविला 7 के चर्चित कंटेस्टेंट रहे मयंक पवार अब इस दुनिया में नहीं रहे। महज 37 वर्ष की आयु में मयंक पवार के निधन की खबर ने फिटनेस कम्युनिटी और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल उनके निधन के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से उनके निधन की जानकारी साझा की गई। साथ ही, प्रार्थना सभा की तारीख की जानकारी भी दी गई है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

23 फरवरी को ली अंतिम सांस
इंस्टाग्राम पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, मयंक ने 23 फरवरी को दुनिया को अलविदा कहा। परिवार की ओर से 25 फरवरी को उनकी प्रार्थना सभा आयोजित करने की सूचना दी गई है। इस पोस्ट के साथ लिखा है- 'आप एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटर और कई लोगों के लिए प्रेरणा थे। मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। कृपया हमारे साथ उनकी प्रार्थना सभा में शामिल हों और मयंक को याद करें। ओम शांति।'
फिटनेस इंडस्ट्री में था बड़ा नाम
मयंक पवार ने रियलटी शो 'स्प्लिट्सविला 7' से लोकप्रियता हासिल की थी, जिसे उस समय सनी लियोनी होस्ट कर रही थीं। शो में उनके व्यक्तित्व को काफी सराहा गया था। उन्होंने सात बार 'मिस्टर इंडिया' का खिताब अपने नाम किया था और एक बार ओवरऑल विनर भी रहे थे। अपनी मेहनत, अनुशासन और बेहतरीन फिटनेस के दम पर उन्होंने युवाओं के बीच खास पहचान बनाई थी।
जब मयंक के लिए रो पड़ी थीं सनी लियोनी
मयंक टीवी रियलटी शो 'स्प्लिट्सविला 7' के सबसे चहेते कंटेस्टेंट में से एक थे। जब उन्हें शो से एलिमिनेट किया गया था, तोशो की होस्ट सनी लियोनी भी खुद को रोने से नहीं रोक पाई थीं। उन्होंने मयंक को गले लगाकर विदाई दी थी। यहां तक कि शो के होस्ट निखिल चिनप्पा ने भी उन्हें गले लगाया था।



Click it and Unblock the Notifications