Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी? शूटिंग के दौरान डूबने से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Who Was Rahul Arunoday Banerjee: टीवी और बंगाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। महज 43 साल की उम्र में उनका अचानक निधन हो गया है। इस दुखद खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुतबिक, उनकी मौत ओडिशा के तलसारी बीच पर शूटिंग के दौरान डूबने से हुई है। यह हादसा तब हुआ, जब वे 'भोले बाबा पार करेगा' धारावाहिक की शूटिंग कर रहे थे। इस खबर के सामने आते ही बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल छा है। फैंस भी काफी भावुक नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका निधन एक हादसे के कारण हुआ है। आइए, जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।

डूबने की वजह से हुआ निधन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन एक हादसे के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि वह शूटिंग के दौरान लंच ब्रेक में पानी की ओर गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर टीम के लोगों को शक हुआ और उन्हें देखने के लिए लोग पहुंचे। इसी दौरान पता चला कि वह पानी में डूब गए हैं, जिससे सेट पर मौजूद सभी लोग सदमे में आ गए।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
बताया जा रहा है कि उन्हें तैरना नहीं आता था। एक टेक्नीशियन ने उन्हें डूबते हुए देखा और तुरंत बाकी लोगों को सूचना दी। टीम ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भी पुष्टि की है कि उनकी मौत डूबने के कारण हुई है। हालांकि, पूरी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उस समय वह एक टीवी सीरियल की शूटिंग में व्यस्त थे, जहां यह हादसा हुआ।
कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी?
राहुल अरुणोदय बनर्जी बंगाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। महज तीन साल की उम्र में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम शुरू किया। उनके पिता विश्वनाथ बनर्जी थिएटर से जुड़े थे, जिसकी वजह से राहुल भी जल्दी ही रंगमंच का हिस्सा बन गए। किशोरावस्था में ही उन्होंने फिल्मों में एंट्री ली और मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म चका में नजर आए। हालांकि, उन्हें असली पहचान साल 2008 में आई रोमांटिक फिल्म 'चिरोदिनी तुमी जे आमार' से मिली। इस फिल्म का निर्देशन राज चक्रवर्ती ने किया था और इसमें प्रियंका सरकार उनके साथ लीड रोल में थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही और राहुल को स्टार बना दिया।
पत्नी प्रियंका सरकार ने किया पोस्ट
राहुल अरुणोदय बनर्जी की पत्नी प्रियंका सरकार ने उनके निधन के बाद एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इसे परिवार के लिए बेहद कठिन समय बताते हुए सभी से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल दौर में एक बच्चा, मां और पूरा परिवार इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहा है, इसलिए उन्हें थोड़ा समय और शांति दी जाए। साथ ही, उन्होंने मीडिया और लोगों से आग्रह किया कि वे उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करें और इस समय उन्हें सुकून के साथ शोक मनाने का मौका दें।
ममता बनर्जी ने जताया शोक
ममता बनर्जी ने राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि इस खबर ने उन्हें स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने लिखा कि राहुल एक प्रतिभाशाली और लोकप्रिय कलाकार थे, जिनका अचानक यूं चले जाना बेहद दुखद है। ममता बनर्जी ने उनके परिवार, करीबियों और फैंस के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इसे बंगाल के मनोरंजन जगत के लिए बड़ी क्षति बताया।



Click it and Unblock the Notifications
