Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Who Was Salim Kumar: कौन थे नेशनल अवार्ड विनर सलीम कुमार, जिनका 56 साल की उम्र में हुआ निधन?
Who Was Salim Kumar: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता और फिल्म डायरेक्टर सलीम कुमार का 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शनिवार रात उन्होंने कोच्चि के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। उनकी हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि उनके उपचार के लिए वेंटिलेटर, एंटीबायोटिक्स और डायलिसिस समेत कई जरूरी उपाय किए गए थे।

कौन थे सलीम कुमार?
1969 में जन्मे सलीम कुमार मलयालम सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में से थे, जिन्होंने कॉमेडी को एक नई पहचान दी। उन्होंने अपने तीन दशक से लंबे करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'C।I।D। Moosa' और 'Pulival Kalyanam' जैसी हिट फिल्मों से घर-घर में पहचान बनाई। उनकी कॉमिक टाइमिंग इतनी प्रभावी थी कि आज भी उनके डायलॉग्स लोगों की आम बातचीत का हिस्सा हैं।
थिएटर से फिल्मों तक, ऐसा रहा सलीम कुमार का सफर
सलीम कुमार ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर और मिमिक्री से की थी। मंच पर लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्होंने 1997 में फिल्म 'इष्टमनु नूरु वट्टम' से मलयालम सिनेमा में कदम रखा। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय के दम पर उन्होंने जल्द ही इंडस्ट्री में खास पहचान बना ली और दर्शकों के पसंदीदा कलाकारों में शामिल हो गए। उन्होंने हास्य भूमिकाओं के साथ-साथ गंभीर किरदारों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इन फिल्मों से मिली खास पहचान
सलीम कुमार ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया। उनकी चर्चित फिल्मों में 'थेनकासीपट्टनम', 'वन मैन शो', 'ई परक्कुम थालिका', 'मीसा माधवन', 'कल्याणरमन', 'कुंजिक्कूनन' और 'सीआईडी मूसा' जैसी फिल्में शामिल हैं। उनके करियर का सबसे बड़ा पड़ाव 2011 में आया, जब फिल्म 'अदामिंटे मकान अबू' में शानदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इसके अलावा उन्हें कई बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
किन स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे सलीम कुमार?
रिपोर्ट्स के अनुसार, सलीम कुमार लंबे समय से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। वह किडनी संबंधी बीमारी, लिवर सिरोसिस और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) से पीड़ित थे। कुछ वर्ष पहले उनका लिवर ट्रांसप्लांट भी हुआ था। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया। हालांकि, तमाम चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी रखते थे बेबाक राय
फिल्मों के अलावा सलीम कुमार सार्वजनिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी स्पष्ट राय रखने के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने समय-समय पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। यही वजह थी कि उनका प्रभाव केवल फिल्मी दुनिया तक सीमित नहीं था, बल्कि समाज के कई मुद्दों पर भी उनकी सक्रिय मौजूदगी देखने को मिलती थी।



Click it and Unblock the Notifications
