Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
Who Was Sanchita Ugale: कौन थी एक्ट्रेस संचिता उगले? महज 30 साल की उम्र में पंखे से लटककर की खुदकुशी
Who Was Sanchita Ugale: टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस संचिता उगले ने आत्महत्या कर ली है और महज 30 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका शव मुंबई के नालासोपारा स्थित घर में मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संचिता उगले की सुसाइड की खबर सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है और हर कोई ये जानकार हैरान है।

कौन थीं संचिता उगले?
संचिता छोटे पर्दे का एक जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने 'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और 'दिलवाली दुल्हा ले जाएगी' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई। 'वागले की दुनिया' में उन्होंने रुचिता जेटली का किरदार निभाया था, जबकि 'दिलवाली दुल्हा ले जाएगी' में वह सुकून के मुख्य रोल में नजर आई थीं। टीवी के अलावा उन्होंने फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। वह विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में दिखाई दी थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके निधन के मामले में पुलिस जांच कर रही है और घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
कुमकुम भाग्य से मिली पहचान
संचिता उगले ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान लोकप्रिय धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' से बनाई थी। शो में उन्होंने दीया टंडन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस शो को अपने करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया था, जिसने उन्हें पहचान और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया।
कई चर्चित टीवी शोज में किया काम
संचिता छोटे पर्दे का जाना-पहचाना चेहरा थीं। वह 'वागले की दुनिया' में रुचिता जेटली के किरदार में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें दंगल टीवी के शो 'दिलवाली दुल्हा ले जाएगी' में मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला। इस शो के जरिए उन्होंने बड़ी संख्या में दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई।
फिल्मों और OTT में भी दिखीं
टेलीविजन के अलावा संचिता ने फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काम किया। वह विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'छावा' में दिखाई दी थीं, जहां उन्होंने तारा रानी के युवा रूप का किरदार निभाया था। इसके अलावा, वह मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'साइलेंस 2' समेत अन्य प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रहीं।
संघर्षों का खुलकर किया था जिक्र
संचिता अपने बेबाक स्वभाव के लिए भी जानी जाती थीं। उन्होंने कई बार अपने करियर के संघर्षों पर खुलकर बात की थी। एक बार उन्हें मुख्य भूमिका के लिए चुने जाने के बाद बदल दिया गया था, जिसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था कि यह अनुभव उनके लिए बेहद निराशाजनक था, लेकिन इसी ने उन्हें आगे बढ़ना और धैर्य रखना भी सिखाया।
नालासोपारा स्थित घर में मिला शव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संचिता उगले अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ मुंबई के नालासोपारा इलाके में रहती थीं। 14 जून की शाम उनका शव घर में मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
पुलिस ने मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से किसी निष्कर्ष की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।



Click it and Unblock the Notifications
