Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Bonu Komali Suicide: कौन थी 21 वर्षीय यूट्यूबर बोनू कोमाली? मां को भेजा ये आखिरी मैसेज, फिर कर ली खुदकुशी
Bonu Komali Suicide: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। 21 वर्षीय यूट्यूबर बोनू कोमाली ने अपने किराए के फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मौत से कुछ घंटे पहले उसने कुवैत में काम कर रहीं अपनी मां को एक भावुक संदेश भेजा था "मम्मी, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं... छोटे भाई का ख्याल रखना।" इसके बाद उसका फोन बंद हो गया।

कौन थीं बोनू कोमाली?
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की रहने वाली कोमाली एक पार्ट टाइम यूट्यूबर और साइंस की स्टूडेंट थीं। वह हैदराबाद के एक निजी कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थीं। वह पिछले करीब 11 महीनों से शहर के एक अपार्टमेंट में अकेले रह रही थीं। पढ़ाई के साथ-साथ वह यूट्यूब पर लाइफस्टाइल और निजी अनुभवों से जुड़े वीडियो बनाती थीं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा गया था, जिसमें वह तिरुमाला की पदयात्रा पर जाती नजर आई थीं। यही वीडियो उनका आखिरी पोस्ट माना जा रहा है।
मां को आखिरी मैसेज कर दुनिया से अलविदा कह दिया
हैदराबाद पुलिस के मुताबिक, सोमवार तड़के कोमाली ने अपनी मां बी. सत्या वरलक्ष्मी को संदेश भेजा, जो कुवैत में बेबीसिटर का काम करती हैं। मैसेज पढ़ने के बाद जब मां ने कॉल किया तो फोन बंद मिला। जब बार-बार कॉल का जवाब नहीं मिला, तो उसकी मां ने एक दोस्त को बताया, जो दोपहर में फ्लैट पर आया। दोपहर करीब 3 बजे, जब फ्लैट का दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को बुलाया गया। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर कोमाली को छत के पंखे से लटका पाया गया। मौके से एक साड़ी और छोटी सी सीढ़ी भी बरामद हुई।
6 महीने पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से चल रहे रिलेशनशिप के झगड़े को लेकर मानसिक तनाव में थीं। पुलिस के अनुसार, कोमाली का पिछले तीन वर्षों से एक 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर और साथी यूट्यूबर के साथ संबंध था, लेकिन हाल ही में दोनों के बीच अलगाव हो गया था। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी करीब छह महीने पहले उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है। डिजिटल और फिजिकल सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है। फोन रिकॉर्ड, मैसेज, करीबी दोस्तों और पड़ोसियों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।
डिस्क्लेमर : मदद बस एक कॉल दूर पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे



Click it and Unblock the Notifications
