Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
क्यों गुपचुप तरीके से किया गया असरानी का अंतिम संस्कार? पत्नी मंजू ने इस तरह पूरी की एक्टर की अंतिम इच्छा
Asrani Last Wish: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। असरानी का दिवाली के दिन 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक, वे लंबे समय से बीमार थे और पिछले चार दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। सोमवार को जुहू में आरोग्य निधि अस्पताल में उनका निधन हो गया। सोमवार शाम को ही उनका सांताक्रूज स्थित शास्त्री नगर श्मशान भूमि में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
क्यों हड़बड़ी में हुआ असरानी का अंतिम संस्कार?
जानकारी के मुताबिक, असरानी को 15-20 दिन पहले कमजोरी महसूस हुई थी। फिर कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ हुई, तो आरोग्य निधि अस्पताल में पहले भर्ती करवाया गया। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था, जिसके कारण सोमवार को उनका निधन हो गया। असरानी के मैनेजर बाबूभाई थीबा ने बताया कि असरानी नहीं चाहते थे कि उनके निधन के बाद कोई शोर या हलचल मचे। असरानी ने पहले ही अपनी पत्नी मंजू को कह दिया था कि, 'सब शांति से खत्म करना है। किसी को कुछ नहीं बताना है।'

निधन से कुछ देर पहले किया आखिरी पोस्ट
असरानी ने अपने निधन से कुछ घंटे पहले 3 बजे के आसपास अपने इंस्टाग्राम अकाउंट आखिरी पोस्ट किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सभी को दीवाली की बधाई दी थी। असरानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था - हैप्पी दिवाली। लेकिन किसे पता था कि ये उनका आखिरी पोस्ट होगा। असरानी की मौत से पूरे सिनेमा जगत में शोक पसर गया है।
400 से अधिक फिल्मों में किया काम
गोवर्धन असरानी ने करीब 5 दशकों तक हिंदी सिनेमा में काम किया और कई अहम रोल प्ले किए। अपने शानदार अभिनय और कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। असरानी ने अपने करियर में 400 से भी अधिक फिल्में कीं, लेकिन लोग उन्हें आज भी शोले के अंग्रेजों के जेलर वाले रोल के लिए याद करते हैं। उन्होंने अपने करियर में बावर्ची, अभिमान, अनामिका, अजनबी, छोटी सी बात, चुपके चुपके और रफूचक्कर जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया था। आखिरी बार वे साल 2023 में नॉन स्टॉप धमाल और ड्रीमगर्ल 2 में नजर आए थे।



Click it and Unblock the Notifications
