Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
संजय खान से शादी के बावजूद जरीन खान का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से क्यों हुआ? ये है असली वजह
Zarine Khan Death: बॉलीवुड एक्टर संजय खान की पत्नी और एक्टर जायद खान व सुजैन खान की मां, जरीन खान का 7 नवंबर को निधन हो गया। 81 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जरीन लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उन्हें 7 नवंबर की सुबह अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ और यही उनकी मौत का कारण बना। इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर उनके अंतिम संस्कार की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद कई लोग भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जायद खान अंतिम संस्कार के दौरान माथे पर टीका लगाए, जनेऊ पहने और मटका लिए नजर आए। ऐसे में, अब लोगों के मन में ये सवाल खड़ा हो गया कि आखिर मुस्लिम परिवार से जुड़ी जरीन खान का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से क्यों किया गया?

क्यों हुआ जरीन खान का अंतिम संस्कार?
बहुत कम लोग जानते हैं कि जरीन खान का जन्म एक पारसी परिवार में हुआ था। शादी से पहले उनका नाम जरीन कत्रक था। उन्होंने मशहूर अभिनेता संजय खान से शादी तो की, लेकिन उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला। यानी शादी के बाद भी वह पारसी ही रहीं। पारसी समुदाय में आमतौर पर दफनाने या टॉवर ऑफ साइलेंस में अंतिम संस्कार की परंपरा होती है। मगर जरीन खान ने खुद कहा था कि वह हिंदू रीति-रिवाज से विदाई चाहती हैं, और परिवार ने उनकी आखिरी इच्छा का पूरा सम्मान किया।
इमोशनल हुए जायद खान
जरीन खान के अंतिम संस्कार के दौरान का माहौल बेहद भावुक था। बेटे जायद खान ने जनेऊ पहनकर मां की चिता को अग्नि दी। परिवार के बाकी सदस्य भी पूरी तरह गमगीन नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जायद अपनी मां को विदाई देते वक्त खुद को संभाल नहीं पा रहे थे।
बॉलीवुड सितारों ने दी अंतिम विदाई
जरीन खान के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। ऋतिक रोशन, जो जरीन की बेटी सुजैन खान के एक्स-हसबैंड हैं, अपनी सास को विदाई देने पहुंचे और बेहद भावुक नजर आए। इसके अलाव, जया बच्चन, काजोल, बॉबी देओल, पूनम ढिल्लों, रोनित रॉय, अली गोनी और सोनल चौहान जैसे सितारे भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सभी ने नम आंखों से जरीन खान को अंतिम विदाई दी।
सिर्फ स्टार पत्नी नहीं, खुद की पहचान भी बनाई
जरीन खान भले ही संजय खान की पत्नी के रूप में जानी जाती थीं, लेकिन उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वह एक इंटीरियर डिजाइनर और लेखिका थीं। उन्होंने 'फैमिली सीक्रेट्स: द खान फैमिली कुकबुक' नाम की किताब भी लिखी थी, जो काफी चर्चित रही।



Click it and Unblock the Notifications
