Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Year Ender 2023: ये हैं इस साल की टॉप 5 रियल क्राइम डॉक्यूमेंट्री, साल खत्म होने से पहले एक बार जरूर देख लें
5 True-Crime Documentaries That You Must Watch on OTT Platform : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में समय के साथ कंटेंट का प्रारुप भी बदलता जाता रहा है। ओटीटी में वेबसीरीज के साथ डॉक्यूमेंट्री सीरीज भी अब दर्शकों को लुभाने लगे है।
इस साल अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई है। जिसे एक बार देखना बहुत ही जरूरी है। ये डॉक्यूमेंट्री दर्शकों को अपना मुरीद बना सकती है। ऐसे में अगर आप भी डॉक्यूमेंट्री देखने के शौकीन हैं तो हम आपको OTT पर रिलीज हुई 5 बेस्ट रियल क्राइम स्टोरीज पर आधरित डॉक्यूमेंट्रीज की लिस्ट बता रहे हैं।

द हंट फॉर वीरप्पन ( The Hunt For Veerappan)
द हंट फॉर वीरप्पन में कुख्यात तस्कर वीरप्पन के उत्थान और पतन की पूरी कहानी बताई गई। जिसके दक्षिण भारत में क्रूर शासन के कारण 20 वर्षों तक उसकी तलाश जारी रहती है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस डॉक्यूमेंट्री में वीरप्पन के परिवार के सदस्यों, सहयोगियों और पुलिस अधिकारियों द्वारा बताई गई कई ऐसी अनसुनी कहानियां शामिल हैं, जो इस क्रूर डाकू को पकड़ने के ऑपरेशन में शामिल थे।

डांसिंग ऑन द ग्रेव ( Dancing On The Grave)
डांसिंग ऑन द ग्रेव' को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह सीरीज 90 के दशक में मैसूर राजघराने के पूर्व दीवान की पोती शाकिरा खलीली की हत्या पर आधारित है। 32 साल पहले (1991) हुआ यह एक ऐसा हत्याकांड था, जिसने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जिसने भी सुना, उसकी रूह कांप उठी थी। पति, बीवी को जिंदा दफन कर उसकी कब्र पर खूब नाचता और पार्टियां करता था।

द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड (The Kashmir Files Unreported)
'द कश्मीर फाइल्स' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद इसी साल विवेक अग्निहोत्री इसकी नॉन-फिक्शन सीरीज लेकर आए थे। जी 5 पर अवेलेबल 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' इस डॉक्यूमेंट्री में उनकी 2022 की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए की गई रिसर्च, फुटेज और इंटरव्यू शामिल हैं। इसमें उन घटनाओं, गलतियों, अपराधों और परिस्थितियों को दिखाया गया है, जिनके कारण 1990 के दशक में घाटी से कश्मीरी पंडितों का नरसंहार और बड़े पैमाने पर पलायन हुआ था। यह डॉक्यूमेंट्री 7 एपिसोड में अवेलेबल है।

मुंबई माफिया (Mumbai Mafia: Police vs the Underworld )
इस डॉक्यूमेंट्री में 90 के दशक में दाऊद इब्राहिम के आतंक और गैंगस्टर द्वारा किए गए क्राइम के बारे में डिटेल में बताया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे पुलिस अधिकारियों ने उस समय मुंबई में गैंगस्टर बड़े पैमाने पर थे और पुलिस ये सबकुछ खत्म करना चाहती थी। इस सीरीज को राघव डार और फ्रांसिस लॉन्गहर्स्ट द्वारा निर्देशित किया गया है।

लव किल्स : शबनम और सलीम- अमरोहा हत्याकांड (Love Kills: Shabnam aur Saleem - Amroha Hatyakand)
इसी साल 2023 में अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज की गई लव किल्स : शबनम और सलीम- अमरोहा हत्याकांड ड्रॉक्यूमेंट्री उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 15 साल पहले खौफनाक वारदात अमरोहा बावनखेड़ी नरसंहार पर आधारित है। शबनम की यह कहानी एक पूरे परिवार की भीषण हत्या का दिखाएगी, जिसने अपने प्रेमी सलीम के साथ मारने की योजना बनाई थी। जिसने प्यार में अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही परिवार के 7 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया था। बताया जाता है कि शबनम को पहले फांसी की सजा दी गई थी, जिसके बाद उनको उम्रकैद दिया गया है, जो अब जेल में कैदियों को पढ़ाती भी हैं।



Click it and Unblock the Notifications