Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Year Ender 2023: साल की सबसे कॉन्ट्रोवर्सियल फिल्में, एक को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से किया था इंकार
Controversial Movies Of 2023: साल 2023 बॉलीवुड के लिए बहुत ही अच्छा साल साबित हुआ। जहां शाहरुख, सनी देओल, रणबीर कपूर की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर ताबड़तोड कलेक्शन किया।
कई फिल्मों ने इनते पैसे कमाएं कि पिछले कई रिकॉर्ड टूट गए। वकई फिल्मों ने इनते पैसे कमाएं कि पिछले कई रिकॉर्ड टूट गए, वहीं कई फिल्मों के लेकर काफी विवाद हुई। आईये जानते हैं कि साल 2023 की सबसे विवादित फिल्में कौन सी रही हैं।

पठान
2023 की सबसे पहली और सबसे बड़ी फिल्म पठान जनवरी में रिलीज हुई थी। अब शाहरुख खान की फिल्म हो, और विवाद न हो ऐसा नहीं हो सकता। फिल्म के एक गाने हमे तो लूट लिया... में दीपिका के बिकिनी के रंग को लेकर इतना विवाद हुआ कि कई नेताओं ने फिल्म बैन करने की मांग कर डाली। हालांकि दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पंसद किया और फिल्म बॉलीवुड इतिहास की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी।
द केरला स्टोरी
द करेला स्टोरी पर भी विवादों के छींटे आए. कई लोगों ने इसे एक धर्म विशेष के खिलाफ प्रोपेगेंडा बताया. इन विवादों का फिल्म को फायदा भी मिला। भारी संख्या में जनता फिल्म देखने पहुंची और मेकर्स को कंट्रोवर्सीज का लाभ हुआ। कई सीन में कट भी लगाने पड़े थे.
OMG2
पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG2 में अक्षय कुमार भगवान शिव के रोल में थे। जब इस फिल्म का ट्रेलर आया, तो इस पर खूब विवाद हुआ। ऐसा कहा गया कि शिव जी को ट्रेन के ड्रेनेज वाटर से नहलाया गया। फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिए जाने पर भी खूब हंगामा हुआ। मेकर्स सेंसर बोर्ड इस फैसले से नाराज़ नज़र आए. सेंसर बोर्ड ने इसके कई सारे सीन उड़ा दिए। हालांकि फिल्म बनी और चली भी खूब।
आदिपुरुष
'आदिपुरुष' का बजट बताया गया 600 करोड़, लेकिन जनता ने इस फिल्म को नकार दिया। इसके कुछ सीन्स और VFX की खूब आलोचना हुई। पर सबसे ज्यादा हंगामा फिल्म के डायलॉग्स पर हुआ। मनोज मुंतशिर के लिखे डायलॉग्स को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। एक समय के बाद उन्हें जनता से बिना किसी शर्त माफ़ी भी मांगनी पड़ी। ये विवाद इतना बड़ा था कि मनोज मुंतशिर को फिल्म के डॉयलॉग्स को बदलना भी पड़ा था।
अजमेर 92
फिल्म 'अजमेर 92' जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बताया गया है कि 1992 के रेप केस पर बेस्ड है। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। ये भी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर सकी।
72 हूरें
फिल्म '72 हूरें' जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। यहां तक कि सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था। हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई न कर सकी।
बवाल
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ओटीटी रिलीज 'बवाल' में जाह्नवी कपूर के एक डायलॉग को लेकर विवाद हुआ था।
एनिमल
दिसंबर में आई रणबीर कपूर के करियर की सबसे हिंसक फिल्म 'एनिमल'। इस फिल्म पर स्त्री विरोधी होने के आरोप लगे। लोगों ने कहा कि संदीप रेड्डी ने रणबीर के कैरेक्टर के जरिए हिंसा को जस्टिफाई करने की कोशिश की, खासकर स्त्री हिंसा को। इस फिल्म का विवाद संसद तक भी पहुंचा। इन सब के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन कर रही है. 'एनिमल' ने दुनियाभर से 850 करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन कर लिया है।



Click it and Unblock the Notifications