Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Year Ender 2023 : इस साल सोशल मीडिया में इन गानों की रही धूम, लोगों ने जमकर बनाई Instagram Reels
2023 में ऐसे कई गाने लोगों की जुबां पर रहे लेकिन कुछ गाने ऐसे हैं, जिन पर लोगों ने जमकर खूब रील्स बनाई। अब इस साल कई गाने थे, जिस पर लोगों ने रील्स बना-बना कर ऐसा उबाया कि न चाहते हुए ये गाने हर व्यक्ति की जुबां पर चढ़ ही गए। चलिए एक नजर डालते हैं इस साल के कुछ ट्रेंडिंग गानों पर जिन पर लोगों ने जमकर रील्स बनाई हैं।

गुलाबी शरारा
इस साल उत्तराखंड के गानों ने भी इंस्टाग्राम पर खूब धूम मचाई। करीब तीन महीने पहले आए गुलाबी शरारा गाने ने इस समय ऐसा धमाल मचाया है कि इसके हुक स्टेप को लोगों ने कॉपी करते हुए अब तक वन मिलियन से भी ज्यादा रील बनाई हैं। वहीं यंग उत्तराखंड ग्रुप नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस गाने को अब तक 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

मोये मोये
इस साल इंस्टाग्राम पर मोय मोय भी खूब सुनने को मिला। दिल्ली पुलिस हो या सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और बॉलीवुड सेलेब्स हर जगह मोय मोय छाया रहा। सोशल मीडिया में भी मीम और रील के लिए मोय-मोय को काफी यूज किया गया है।
तेरे वास्ते
जरा हटके जरा बचके मूवी के गाने तेरे वास्ते फलक से मैं चांद लाऊंगा... गाने का भी सोशल मीडिया पर खूब क्रेज देखने को मिला। लोगों ने इस गाने पर खूब रील्स बनाई।
राम आएंगे तो अंगना सजाउंगी...
इस गाने को आपने सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हुए जरूर सुना होगा। दीपावली के समय ये गाना इतना फैमस हो गया ना सिर्फ आम लोगों ने बल्कि योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने इस पर रील्स बनाए थे और इसे जमकर शेयर कर किया था। इस गाने को स्वाति मिश्रा ने आवाज दी थी।
अरजन वैली
दुनिया भर में मशहूर हो रही फिल्म एनिमल का गाना हर जुबां पर है लेकिन ज्यादातर लोगों को इस गीत के प्रमुख चरित्र अरजन वैली गाना काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और लोग इस पर जबरदस्त तरीके से रील्स बना रहे हैं। बता दें कि एनिमल को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है। सभी के लिए अलग-अलग गाने बने। मगर हर भाषा में 'अर्जन वैल्ली' का यही वर्ज़न सुनने को मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
