Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Valentine's Day: आलसी लड़कियों के लिए 3 वैलेंटाइन आउटफिट
वैलेंटाइन डे में चंद रोज बचे हैं। अरे! आपने तो कोई तैयारी नहीं की। कोई स्पेशल ड्रेस नहीं खरीदी। कारण समय की कमी। मैडम, समय तो हरेक के पास बराबर है। हर काम इसी में करना है। खरीदारी नहीं करने का कारण है ऑफिस से घर और घर से ऑफिस। चलो, इस बार आपकी बात मान ली, लेकिन हर बार नहीं मानेंगे। हमारा काम है आपकी मदद करना। और बात भी कुछ ऐसी है। अब लव सीजन है। आपको प्यारी-प्यारी बनाएंगे, तो आपका प्यारा-प्यारा पार्टनर खुश होगा और प्यारी-प्यारी ब्लेसिंग्स हमें मिलेंगी और क्या पता, कब और कहां हमें भी कोई प्यारा-प्यारा मिल जाए।

आप जैसी आलसी लड़कियों को तीन रोमांटिक सीजन के आउटफिट यहां बतांएगे। इनकी खासियत सिर्फ आलसीपन नहीं, मौसम भी है। बता दें कि अभी भी हल्की सर्दी है। ऐसा ना हो फैशन के चक्कर में आप कुछ भी पहन लें और पढ़ जाएं बीमार। ये आउटफिट रेडी टू वियर हैं, सिंपल, क्लासी, ऐलीगेंट, स्टाइलिश, सर्दी से भी बचाएंगे और फैशनेबल भी दिखाएंगे। तो जल्दी इन्हें खरीद लें। वैलेंटाइन में अब सिर्फ 4 दिन ही बचे हैं।

1 स्टाइलिश शर्ट या टी शर्ट
वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर के साथ लंच पर जा रही हैं, तो सिंपल स्टाइल अपनाएं। यह स्टाइल आपको प्रोफेशनल दिखाएगा और उनकी नजरों में आउटफिट से ज्यादा प्यार आपकी प्राथमिकता है। इस दिन लंच पर आप फुल स्लीव्स की स्टाइलिश टी-शर्ट पहनें। इससे सर्दी लॉक होगी और एलीगेंट लुक सामने आएगी सो अलग।

2 एक स्पार्कली एक्सेसरीज
आउटफिट में फैशन और स्टाइल जोड़ने के लिए आउटफिट में एक स्टेटमेंट एक्सेसरी जरूर जोड़ें। डेली की डेनिम और टी फिट में चमक का एक पॉप जोड़ें। इस वैलेंटाइन डे पर आप अपने वॉर्डरोब से डेनिम्स और टी-शर्ट का पेयर चुन सकती हैं, लेकिन कैज़ुअल डीवा लुक के लिए इसे एक्सेसरीज़ के साथ पहनना न भूलें। ग्लिटर इलास्टिक हेडबैंड, टेवीन किशोर बच्चों की लड़कियों के लिए नॉन स्लिप स्ट्रेच वेलवेट फ़ैब्रिक, महिलाओं के लिए स्ट्रेच वर्कआउट फैशन हेयर एक्सेसरीज, योगा और स्पोर्ट्स हेड रैप, प्यारा गर्ल पार्टी फेवर को भी आप आजमा सकती हैं।

3 चुनें सेक्विन ड्रेस
इस वैलेंटाइन ऐसी ड्रेस चुनें, जो आपको फ़ैशनिस्टा दिखाए। इसके लिए परफेक्ट है सेक्विन ड्रेस। कभी-कभी चमक अच्छी लगती है। सेक्विन ड्रेस आप वार्डरोब में रख लें। मौसम के हिसाब से इसकी लेंथ हो, तो आपको यह सर्दी में भी कम्फर्टेबल दिखाएगी। ऑनलाइन पर कई नामी गिरामी फैशन कंपनियों ने खास तौर पर वैलेंटाइन डे के लिए इसे कस्टाइमज किया है। रेंज भी आपके जेब के अनुसार होगा। ऐसे में आप अपने वैलेंटाइन के सामने एकदम झक्कास लुक में सामने आ सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
