Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वैलेंटाइन डेट पर क्या पहनना है? लें कृति सेनन के आउफिट से आइडियाज

आप वैलेंटाइन डे पर हटकर दिखना चाहती हैं, लेकिन कुछ समझ नहीं आ रहा कि क्या पहनें? तो ऑफलाइन फैशन स्टोर्स से लेकर शॉपिंग पोर्टल्स को खंगालने में समय बर्बाद नहीं करें। अरे! आप गलत समझ रही हैं। खरीदने यहीं से हैं। हम आपकी मदद करेंगे खरीदने में। आखिर दिन खास तो आपका खास लगना भी तो जरूरी है। इसमें आपकी मदद करेंगी एक्ट्रेस कृति सेनन भी। सुनते ही आप खिल गईं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखा। वहां उनके कुछ फोटोज जानदार लगे, तो बस वहां से कुछ आडियाज आपसे शेयर कर रहे हैं। आप पढ़ें यह लेख और देखें फोटोज, आडियाज मिल जाएंगे।

1 कट आउट ड्रेस
एक्ट्रेस कृति सेनन को उनकी आने वाली फिल्म शहजादा के प्रोमोशन के नीले रंग की कट-आउट ड्रेस में देखा गया था। इसे डिजाइन किया था लिए लामा जौनी ने। ड्रेस में ट्रिपल कट-आउट, बॉडी-हगिंग फिट, लॉन्ग स्लीव्स और थाई-हाई स्लिट है। उन्होंने ब्राउन न्यूड लिपस्टिक और न्यूड मेकअप और बन के साथ अपने लुक को पूरा किया। आप इस लुक को हाई हील्स और क्लासी हूप इयररिंग्स के साथ भी पेयर कर सकती हैं। साथ में एक छोटा सा बैग या क्लच भी रखें।

2 थाई हाई स्लिट ड्रेस
इस सिंपल लेकिन एलिगेंट आउटफिट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। क्लोथिंग डिज़ाइनर सेल्फ सेनटर्ड की इस ब्लश पिंक ड्रेस में डायनेमिक थाई-हाई साइड स्लिट, एक एसिमेट्रिकल नेकलाइन और फ्रंट में जिप डिटेल्स दिखाई गईं। आप इस लुक को डैंगल इयररिंग्स या हूप ईयररिंग्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इन्हें मैचिंग हाई हील्स के साथ पहन सकती हैं। सनोन ने अपने बालों को खुला रखना चुना, आप कम से कम मेकअप के साथ हाफ-अप और डाउन हेयरडू भी ट्राई कर सकती हैं।

3 ब्लैक ड्रेस
कृति सेनन के वार्डरोब में ब्लैक ड्रेस बहुत ही क्लासी है। इस मिडाक्सी ड्रेस से बॉडी के कर्व उभरकर आते हैं। इस लंबी बाजू की मिडी ड्रेस में बैक जिप, बटन कॉलर द्वारा बनाई गई इल्यूजन हॉल्टर नेक और आकर्षक फ्रंट कट-आउट डिटेलिंग है। उन्होंने इसे स्लीक पोनीटेल, ड्रॉप गोल्ड इयररिंग्स और ब्लैक हील्स के साथ पहना था। आप इस लुक को स्लीक स्ट्रेट बालों और स्टोन-स्टडेड ईयररिंग्स के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

4 स्ट्रैप लेस ड्रेस
कृति की स्ट्रैपलेस रेड मिड-लेंथ ड्रेस बहुत अच्छी लग रही हैं। इसे फैशन डिजानर ने अंबिका लाल ने डिजाइन किया है। इस आउटफिट की लेंथ घुटने तक है। और तो और ड्रेस में एक प्लंजिंग नेकलाइन है। आउटफिट पर एप्लिक वर्क किया गया है। उन्होंने इस लुक को ब्लैक हाई हील्स और खुले बालों से स्टाइल किया। आप इस लुक को मैचिंग हील्स और हूप ईयररिंग्स से पूरा कर सकती हैं।

5 व्हाइट स्कर्ट के साथ व्हाइट शर्ट
इस फोटो में कृति ने बलून स्लीव्स और हाई नेक वाली व्हाइट शर्ट पहनी हुई है। उन्होंने विंटेज शर्ट को फैशन डिजानर निकिता कारिजमा की डिजाइन की हुर्द वीगन लेदर मिनीस्कर्ट के साथ पेयर किया। स्कर्ट में लेस-अप डिटेल्स थी जो उनकी कमर को हाईलाइट कर रही थी। उन्होंने अपने आउटफिट को स्ट्रेपी व्हाइट हील्स और बड़े हूप ईयररिंग्स के साथ पूरा किया। आप इस लुक को मेसी बन और स्टोन स्टडेड ईयरिंग्स के साथ हाई हील्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
