Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
कहीं आपको तो नहीं झेलनी पड़ रही फैशन शर्मिंदगी, जान लें ये फैशन हैक्स
अब से आपको मुंह छिपना नहीं पड़ेगा जब कोई कहेगा - मैडम, आपके कपड़ों पर पीरियड स्टेन हैं या किसी मीटिंग में ष्शर्ट के दो बटनों में इतना गैप है कि हर कोई वहीं टकटकी लगाकर देख रहा है। ऐसी कई शर्मिंदगी वाली घटनाओं से आपको रोजाना दो-चार होना पड़ता होगा। ऐसे में समझ नहीं आता कि क्या करें। कुछ फैशन हैक्स आपको पता हों, तो बिंदास आप लोगों के बीच रह सकती हैं। वैसे मनोविज्ञान कहता है जब महिला-पुरुष गेटअप में गड़बड़ी महसूस करते हैं, तो उनका आत्मविश्वास भी डगमगा जाता है। ऐसे 6 फैशन हैक्स को जानिए और शर्मिदगी को कचरे में फेंक दें।

1 फैशन टेप का जादू
आउटफिट में ब्रा की फिटिंग बिगड़ रही है, ड्रेस की नेकलाइन डीप है, आउफिट पहनने के बाद भी निप्पल की शेप दिख रही है, हर बटन के बीच इतना गैप है कि क्लीवेज, पेट दिख रहा है, ड्रेस पर ग्रेवी आदि गिर गई। ऐसे कई शर्मिंदगी वाली घटनाएं आपके साथ भी होती होंगी। इनका समाधन है पर्स में रखिए ट्रांसपेरंट डबल टेप। जहां आपको ऐसा कुछ दिखे, तो लगा ये टेप। ये ऑनलाइन व ऑफलाइन मिल जाएगी। इसमें 1 इंच के छोटे टुंकड़ों में कटी भी मिलती है। यानी ना काटने का झंझट, बस जहां दिक्कत वहां इसे लगा लें।

2 फिटकरी वाली पेंसिल
कई बार शेविंग करते हुए, सेफ्टी पिन लगाते हुए, पालतु जानवार से प्यार करते हुए, अपने नाखून चुभ जाएं, अचानक कोई कट लग जाए या किसी भी कारण अचानक चोटिल हो जाएं और खून बहने लगता है। ऐसे में समझ नहीं आता। मुसीबत तब ज्यादा होती है जब ऐसा कुछ बाहर हो। उस समय का बेस्ट सेफ्टी गैजेट है छोटी-सी फिटकरी वाली पेंसिल। इसे आप बाजार या ऑनलाइन खरीद सकते हैं। यदि फिटकरी वाली पेंसिल नहीं मिलें, तो फिटकरी का छोटा टुकड़ा बैग में रखें। इसे लगाते ही खून बहना रुक जाएगा। कारण फिटकरी रक्तवाहिनियों को सिकोड़ देता है और रक्तस्राव को शीघ्रता से रुक जाता है। क्यों है ना कमाल का फैशन हैक।

3 हील कुशंस
हील्स से जो नुकसाना होता है आप जानती हैं। लेकिन कम हाइट के कारण हील्स पहनन चाहती हैं, पर मन नहीं मानता। कोई नहीं इसका समाधान है हील कुशेस। ये मुलायम और स्टिक-ऑन होते हैं। इन्हें आप जूतों से जोड़ सकते हैं और थोड़ा-सा हाइट में इजाफा होगा। इतना नहीं इसे पहनकर आप घंटो डांस फ्लोर की शान बन सकती हैं। आप रात भर नृत्य करने जा रहे हैं। हील कुशंस जूते में स्थायी रूप से रहते हैं और 12 और 24 के पैक में आते हैं।

4 पीरियड पैंटी
पीरियड पैंटी को आप वार्डरोब में जगह जरूर दें। यह लीकिंग के दागों को रोक देगी। चाहे ब्लड फ्लो ज्यादा क्यों न हो। इसे अपने आप पहनें और बेफिक्र होकर घूमिए। यह दाग की दिक्कत से तो बचाएगी, साथ ही पर्यावरणीय हितैषी भी हैं। प्रयोग के बाद इसे फेंकना नहीं है। इसे सामान्य तापमान वाले पानी से धो दें। हर पीरियड में इसे पहनें और बिंदास रात-दिन लोगों के बीच रहें। थोड़ी महंगी आती है ये पैंटी, पर लंबे समय तक चलती है। 5 स्वेट पैड माना कि पसीना आना नेचुरल है। कुछ मौंकों पर पसीना आपको शर्मिंदगी लाता है। खासतौर पर बगलों में। सोचिए आप किसी मीटिंग में हैं या पार्टी में एसी चला है फिर भी बगले गीली हैं, जिसके दाग कपड़ों पर साफ दिख रहे हैं। ऐसे में बगलों के पसीने के दाग को रोकने में कारगर है स्वेट पैड। आजकल ये बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। कई चर्चित शॉपिंग साइट्स से खरीदा जा सकता है। ये 14 पैड आपको लगभग 360 रुपए में मिल जाएंगे। इनकी जगह आप सैनेटरी पैड का भी प्रयोग कर सकती हैं। क्यों है ना बढ़िया हैक।

5 स्वेट पैड
माना कि पसीना आना नेचुरल है। कुछ मौंकों पर पसीना आपको शर्मिंदगी लाता है। खासतौर पर बगलों में। सोचिए आप किसी मीटिंग में हैं या पार्टी में एसी चला है फिर भी बगले गीली हैंए जिसके दाग कपड़ों पर साफ दिख रहे हैं। ऐसे में बगलों के पसीने के दाग को रोकने में कारगर है स्वेट पैड। आजकल ये बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। कई चर्चित शॉपिंग साइट्स से खरीदा जा सकता है। ये 14 पैड आपको लगभग 360 रुपए में मिल जाएंगे। इनकी जगह आप सैनेटरी पैड का भी प्रयोग कर सकती हैं। क्यों है ना बढ़िया हैक।



Click it and Unblock the Notifications