Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
Men's Fashion Tips: 5 तरह के जूते हर आदमी की वॉर्डरोब में जरूर होने चाहिए
जूते आपकी पर्सनालिटी पर सबसे ज्यादा असर डालते हैं, क्योंकि आप कितनी भी महंगी ड्रेस पहन लें, अपने आप को ग्रूम कर लें, लेकिन लोगों की नजर सबसे पहले आपके जूतों की तरफ जाती है। अगर जूते आपके आउटफिट और पर्सनालिटी से मैच नहीं कर रहे होते तो सब बेकार हो जाता है। आपके जूते साफ और आरामदायक होने चाहिए, ये आप के पर्सनालिटी को दूसरे के सामने फर्स्ट एंड लास्ट इंप्रेशन भी डालते हैं। इसके साथ ही जूते अगर अच्छे नहीं है या फिर कंफर्टेबल नहीं हैं तो ये आपके पैरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपको खराब जूतों के कारण कई तरह की हेल्थ प्रॉबलम्स हो सकती है। इसलिए मेरा मानना है कि एक बार आप आउटफिट कम महंगा खरीद लें, या फिर ब्रांडेड ना लें, लेकिन जूते हमेशा आरामदायक और ब्रांडेड ही खरीदें, जो आपके चलने में आराम दे, पैरों में दर्द की शिकायत ना हो।

वहीं हर पुरुष के पास यहां बताए जा रहे 5 तरह के शूज जरूर होने चाहिए, क्योंकि जूतों का गलत पेयर अच्छी से अच्छी पोशाक को भी भद्दा दिखा सकती है और सही जोड़ी साधारण से साधारण पोशाक को भी अलग दिखा सकती है।

ब्लैक आउटफिट शूज
ये एक क्लासिक शूज होने के साथ ही स्टाइलिश और आरामदायक होते हैं। इसे आप सूट, डेनिम्स और चिनोज़ के साथ पेयर कर सकते हैं। फॉर्मल या कैजुअल रिलेशनशिप के लिए बिल्कुल सही। ऐसी कुछ चीज़ें हैं जो ब्लैक के साथ अच्छी तरह से नहीं मिलतीं। अगर आप काले रंग के पोशाक के जूते की सिर्फ एक पेयर की तलाश कर रहे हैं तो आप मैट फ़िनिश के साथ आउटफिट शूज की एक जोड़ी ले सकते हैं। आप लोफर्स , ब्रोग्स , ऑक्सफ़ोर्ड , मॉन्क स्ट्रैप्स , मोकासिन, डर्बी शूज़ में से कोई भी जूता चुन सकते हैं।

ब्राउन ड्रेस शूज़
ये सेम वैसा ही है जैसे ब्लैक ड्रेस शूज हैं, लेकिन ब्राउन शूज की खासियत ये होती है कि वो आपको एक्सपेंसिव दिखाते हैं। ये ज्यादातरक कपड़ों के साथ चल सकते हैं। आप के पास काले और ब्राउन शू जरूर बॉर्डरोब में होना चाहिए। काले और ब्राउन दोनों तरह के आउटफिट पर ब्राउन शूट कैरी किया जा सकता है। अगर आप केवल एक जोड़ी ब्राउन कलर के जूतों को सेलेक्ट करते हैं तो यहा सुझाव है कि ब्लैक कलर के शूज की तरह ही आपको ब्राउन आउटफिट शूट को सेलेक्ट करना चाहिए।

बूट्स
बूट्स काफी स्टाइलिश और सेक्सी नजर आते हैं। आपके पास कम से कम एक जोड़ी बूट तो होना ही चाहिए। ये कैजुअल्स आउटफिट के साथ बेस्ट दिखते हैं। जींस, कारगो और कॉरडरॉय के साथ कैरी किये जाते हैं। आप टखने की लंबाई के जूते, चुक्का , चेल्सी, डेजर्ट स्नब नोज फ्राई, राइडिंग बूट्स, आर्मी बूट्स, काउबॉय बूट्स, मोटरसाइकिल बूट्स के ऑप्शन्स को देख सकते हैं। आप थोड़ी हील वाले बूट्स भी सेलेक्ट कर सकते हैं, जिससे आप और लंबे दिख सकें।

लैदर कैजुअल शूज
ये आपके लिए बेस्ट गो टू शूज़ हैं । बहुत ही आरामदायक और दिखने में भी कूल होते हैं। आप इसे बिना मोजे के पहन सकते हैं, इसको पैंट या शॉर्ट के साथ टीम बनाकर कैरी किया जा सकता है। इन जूते में आप आप लेस अप या स्लिप ऑन के बीच सेलेक्ट कर सकते हैं।

स्नीकर्स
स्नीकर्स तो हर लड़के की वॉर्डरोब में होना मस्टकैरी है। ये रनिंग या ट्रेनिंग के लिए या जिम वाले स्नीकर्स नहीं बल्कि आप इनको नॉर्मल टाइम में पहनने के लिए यूज करें। फैशन स्नीकर्स की एक अच्छी और यूनीक जोड़ी आपके पास जरूरी है। लेकिन इनका यूज आप जिम या रनिंग के लिए नहीं कर सकते हैं। आप इसे कैजुअल्स आउटफिट के साथ कैरी करें। फैशन स्नीकर्स डेनिम्स और चिनोज़ के साथ अच्छे लगते हैं। आप कॉन्ट्रास्टिंग और शाइनिंग कलर के लेस या फंकी प्रिंट्स चुनकर इनके साथ मस्ती कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
