Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Wedding Shopping के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 6 शहर, जानें कहां से खरीदे लहंगा और कहां से साड़ी
Best Bridal Shopping Markets Across India : फेस्टिव सीजन के साथ ही वेडिंग शॉपिंग सीजन भी शुरु हो जाता है। हर शख्स अपनी वेडिंग शॉपिंग को लेकर काफी उत्साहित होता है। लेकिन कभी-कभी शॉपिंग करना आपके लिए टफ टास्क हो सकता है। कई बार लड़किया समझ ही नहीं पाती है कि चूड़िया कहां से खरीदे और शादी में ग्लैमर्स दिखने के लिए ब्राइडल लहंगे कहां से खरीदें।
भारत में कई ऐसे शहर हैं जो वेडिंग शॉपिंग के लिए फेमस है। जहां आप अपनी शादी की बेहतरीन शॉपिंग कर सकते हैं। खास बात ये है कि भारत के इन अलग अलग शहरों में कम बजट में आपकी शॉपिंग होगी आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही शहर-

जयपुर
राजसी ठाठ-बाठ के लिए जाने जाना वाला जयपुर अक्सर रॉयल वेडिंग के लिए मशहूर है। यदि आप होने वाली दुल्हन हैं जिसे भारी कढ़ाई और सजावट पसंद है, तो जयपुर वेडिंग शॉपिंग के लिए बेस्ट है। हवा महल के बाहर स्थित, जौहरी बाज़ार वह जगह है जहाँ आप जोधपुरी सूट से लेकर शाही लहंगे और आभूषण तक की खरीदारी की सकती हैं।
कोलकाता
कोलकाता में शादी की शॉपिंग के लिए यहां बुर्राबाजार, गरियाहाट, बाउ बाजार में बंगाली, बनारसी से लेकर उत्तर भारतीय लहंगों का अच्छा कलेक्शन मिलेगा, वो भी एकदम आपके बजट के अनुसार यहां का न्यू मार्केट शादी का लहंगा खरीदने के लिए परफेक्ट जगह है।
चेन्नई
चेन्नई में ना केवल दुल्हन के लहंगे बल्कि गोल्ड ज्वेलरी भी बहुत अच्छी मिलती है। नॉर्मल बजट वाली वेडिंग शॉपिंग के लिए सोकारपेट, थिरूमलाई पिल्ल्ई रोड, अलवरपेट और रॉयपेटा कुछ बेहतरीन स्थान हैं।

दिल्ली
दिलवालों की दिल्ली शॉपिंग का हब है। कम बजट मे अच्छी शॉपिंग के लिए आप चांदनी चौक, करोल बाग और लाजपत नगर जैसे बाजार बहुत अच्छे हैं, जहां शादी की ड्रेसेस से लेकर ज्वेलरी, फुटवेयर आदि उपलब्ध हैं। यहां डिजाइन से लेकर लोकल सामान तक कम दामों में मिल जाता है।
बनारस
बनारसी साड़ी और लहंगे के लिए बनारस सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यहां सुंदरपुर, लहुराबीर, निची बाग, गोडी विला और बारी बाजार रोड पर आप वेडिंग शॉपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
हैदराबाद
अपनी स्वादिष्ट बिरयानी और ईरानी चाय के साथ, हैदराबाद शादी के मौसम के दौरान भारत में शादी की खरीदारी के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक रहा है। जोड़े मोती के गहनों के लिए शहर जाते हैं। शहर के लोग दक्षिण और उत्तर भारतीय पैटर्न के मिक्सर में कपड़े पहनते हैं। उदाहरण के लिए हैदराबाद में बंजारा और जुबली हिल्स में शानदार कलेक्शन मौजूद है।



Click it and Unblock the Notifications
