Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
ब्लेजर से लेकर बोट नेकलाइन ब्लाउज तक, अदिती राव हैदरी के ब्लाउज डिजाइन हैं सबसे हटके
Aditi Rao Hydari Inspired Saree Blouse : अदिती राव हैदरी इन दिनों अपने खूब चर्चा में है। एक्ट्रेस जल्द ही संजय लीला भंसाली की मूवी हीरामंडी में नजर आएगी। वैसे अदिती की गिनती इंड्रस्टी की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस में होती है। वो जहां भी जाती हैं अपने लुक से चार चांद लगा देती हैं।
अदिती की साड़ियां जितनी क्लासी होती हैं उतने है रॉयल उनके ब्लाउज डिजाइन होती हैं। अगर आप भी पार्टी-फंक्शन के लिए यूनिक और अलहदा ब्लाउज डिजाइन ढूंढ रही हैं तो हम आपके लिए अदिती राव के कलेक्शन में से बेस्ट ब्लाउज डिजाइन लेकर आए हैं जो साड़ी लुक को बेहतरीन बनाने में मदद करेंगे-

वी शेप ब्लाउज डिजाइन
अदिती का ये ब्लाउज डिजाइन देखिएं कितना यूनिक हैं। उन्होंने फ्रंट पार्ट को ब्रोकेड फ्रेब्रिक से बनवाया हैं। वहीं बाकी पैटर्न को सिम्पल ही रखा है। इसके साथ उन्होंने फ्रंट से वी कट रखा हैं। जो उनके इस साड़ी में काफी ग्रैसफुल लग रहा है।

मिरर वर्क ब्लाउज विद प्लजिंग नेक
अदिती का यह मिरर वर्क ब्लाउज वाकई आपकी साड़ी की खूबसूरती को बढ़ा सकता है। सिम्पल साड़ी के साथ मिरर ब्लाउज काफी अलग कॉम्बो साबित हो सकता है। पार्टी-फंक्शन में ये ब्लाउज साड़ी के साथ खूब जचेगा। अदिती ने इस ब्लाउज के फ्रंट पर प्लजिंग नेक शेप रखा है।

सिल्क ब्लाउज डिजाइन
अदिती राव हैदरी की तरह आप भी इस तरह सिल्क ब्लाउज सिलवाकर सिम्पल शिफॉन हल्की बॉर्डर साड़ी वाली साड़ी के साथ पेयरअप कर सकती हैं। ये पैटर्न भी खूब अच्छा लगेगा।

स्ट्रिप ब्लाउज विद बोट नेकलाइन
स्ट्रिप ब्लाउज इन दिनों फिर से ट्रेंड में हैं। आप इसे ऑर्गेंजा, चंदेरी या कॉटन साड़ी के साथ आदिती के तरह मैच करके पहन सकती हैं। साथ में थ्री-फ्रोर्ट ब्लाउज स्लीव्स के साथ ही बोट नेकलाइन करवा सकती हैं।

इल्यूजन स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन
अगर पार्टी-फंक्शन में आप साड़ी में स्टाइलिश अपीयरेंस चाहती हैं तो अदिती का ये ब्लाउज काफी सही रहेगा। चायनीज कोलर के साथ इल्यूजन स्लीव्स आपको स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।

ब्लेजर स्टाइल ब्लाउज
शादी-फंक्शन में आप साड़ी में हटकर लुक चाहती हैं और आप रेगुलर ब्लाउज डिजाइन से बोर हो चुकी हैं तो अदिती का ये ब्लेजर स्टाइल ब्लाउज आपको यूनिक लुक दे सकता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
