Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Miss World vs Miss Universe : मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स बनने में होता है अंतर, जानें दोनों टाइटल के मायने
Miss World vs Miss Universe : 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले शनिवार, 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। जहां 71वें मिस वर्ल्ड 2024 के विजेता का ऐलान होगा। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी इस ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट को लेकर लोग अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स के बीच अंतर के बारे में बता रहे हैं। जिसके बाद आपको दोनों ही टाइटल के बीच अंतर और इनके मायने समझ में आ जाएंगे।

मिस वर्ल्ड टाइटल क्या है (Miss World)
मिस वर्ल्ड सबसे पुराना ब्यूटी कॉम्पिटिशन है जिसकी शुरुआत जुलाई 1951 में हुई थी। इसका मुख्यालय न्यू यॉर्क सिटी में है। यह मिस वर्ल्ड लिमिटेड द्वारा संचालित होती है। इस कॉम्पिटिशन में दुनियाभर से कई देशों की महिलाएं भाग लेती हैं। इसके बाद उनके चेहरे, बॉडी लैंग्वेज, सेंस ऑफ ह्यूमर के आधार पर जूरी मेंबर्स मिलकर मिस वर्ल्ड का चुनाव करते हैं।
भारत से पहली मिस वर्ल्ड बार ये टाइटल 1966 में रीता फारिया ने अपने नाम किया था। इसके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी, 2000 में प्रियंका चोपड़ा और 2017 में मानुषी छिल्लर को मिला था।
क्या है मिस यूनिवर्स टाइटल? (Miss Universe)
मिस यूनिवर्स को हिंदी में ब्रह्माण्ड सुन्दरी कहते हैं। ये दूसरी सबसे पुरानी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है। इसकी शुरुआत एक कपड़े की कम्पनी पेसेफिक मिल्स द्वारा 1952 में कैलिफोर्निया में की गई थी। जिसके बाद से हर साल मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन आयोजित होता है। अब इस ब्यूटी पेजेंट को मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन संचालित करता है। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका में है। इस ब्यूटी पेजेंट में भी मिस यूनिवर्स चुनने का तरीका काफी हद तक मिस वर्ल्ड की तरह ही होता है। मिस यूनिवर्स बनने वाली विजेता मानवीय अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर काम करती हैं।
भारत की तरफ से सुष्मिता सेन को 1994 में यह खिताब पहली बार मिला था, उसके बाद 2000 में लारा दत्ता और 2021 में हरनाज़ संधू ने इस खिताब को जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स टाइटल में अंतर (Difference Between Miss Universe and Miss World)
मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स चुनने का तरीका काफी हद तक एक जैसा है। इस ब्यूटी पेजेंट में भी मिस यूनिवर्स चुनने का तरीका काफी हद तक मिस वर्ल्ड की तरह ही होता है। मिस यूनिवर्स बनने वाली विजेता मानवीय अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर काम करती हैं। वहीं मिस वर्ल्ड 'ब्यूटी विद ए पर्पस' के जरिए मानवीय मुद्दों पर बात करती है।
मिस वर्ल्ड की प्राइज मनी
मिस वर्ल्ड को ईनाम में 10 करोड़ रुपए कैश मनी मिलती हैं। इसके अलावा उन्हें एक साल तक पूरी दुनिया में कहीं भी घूमने का फ्री टिकट मिलता है। इसके अलावा रहने के न्यूयॉर्क में एक 4 बीएचके लग्जरी फ्लैट मिलता है। मिस वर्ल्ड को ग्लोबल स्केल पर काम करने का मौका मिलता है। इसलिए विजेता को विश्व भ्रमण का मौका भी मिलता है।
मिस यूनिवर्स को मिलने वाली सुविधा
मिस यूनिवर्स को प्राइज मनी के तहत एलगभग 250,000 डॉलर भारतीय करंसी के अनुसार 2.6 करोड़ रुपए मिलते हैं। एक साल के लिए न्यूयॉर्क स्थित मिस यूनिवर्स अपार्टमेंट रहने को मिलता है। यह अपार्टमेंट उन्हें मिस यूएसए के साथ शेयर करना होता है। यहां उन्हें ग्रॉसरी से लेकर ट्रांसपोर्ट तक सारी सुविधाएं मिलती हैं। मिस यूनिवर्स को फ्री में पूरी दुनिया में घूमने का मौका और फ्री स्टे मिलता है।
मिस यूनिवर्स को न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी की तरफ से विजुअल परफॉर्मिंग आर्ट में स्कॉलरशिप मिलती है। इसके साथ ही विनर का एक मॉडलिंग पोर्टफोलिया तैयार होता है। फोटोशूट के लिए फोटोग्राफर्स की टीम भी मिलती हैं। इसके अलावा एक साल तक मेकअप, हेयर प्रोडक्ट्स, शूज, कपड़े, जूलरी, स्किनकेयर जैसी लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
