Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
शेरवानी, कुर्ता, जैकेट नहीं आमिर के दामाद ने गंजी में रचाया ब्याह, सिंपल लुक में दिखी दुल्हन
Ira-Nupur Wedding : आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से मुंबई के बांद्रा इलाके में बना होटल ताज में दोस्तों और फैमिली के बीच कोर्ट मैरिज की। शादी के बाद कपल की तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें दूल्हा-दुल्हन काफी जच रहे हैं।
कोर्ट मैरिज के वक्त आमिर खान के दामाद नुपुर ने शेरवानी, कुर्ता जैकेट नहीं बल्कि हाफ पेंट और बनियान पहनी हुई थी। नुपुर शादी के वेन्यू पर पहुंचने के लिए 8 किलोमीटर की रनिंग करके आयरा को अपनी दुल्हनियां बनाने के लिए घर से निकले थे। जिसके बाद उसी लुक में उन्होंने कोर्ट मैरिज की।

जबकि आयरा खान ने अपने ड्रीम डे के महाराष्ट्रियन ट्रेडिशन फॉलो करते हुए ब्लू कलर के ब्लाउज के साथ गोल्डन सलवार स्टाइल धोती लहंगा पहना था और इसके साथ दो दुपट्टे पेयर किए थे। हैवी जूलरी और कोल्हापुरी चप्पलों के साथ आयरा ने अपना लुक कंपलीट किया।

इस मौके पर आयरा ने स्मार्ट वॉच पहने हुए भी नजर आई। शादी के बाद रिसेप्शन लुक में नुपुर शिखरे ब्लू शेरवानी पहने दूल्हे राजा लुक में काफी डैशिंग नजर आए।

बात करें दुल्हन के पिता यानी आमिर खान की तो इतने खास दिन के लिए आमिर ने ऑफ व्हाइट धोती कुर्ता, शॉल और पिंक कलर की पगड़ी पहनी। वेडिंग में फोटो सेशन के दौरान आमिर को अपनी एक्स वाइफ किरण राव को किस करते भी देखा गया। अपनी सौतेली बेटी की शादी के लिए किरण ने रामा ग्रीन कलर के ब्लाउज के साथ गोल्डन साड़ी पेयर की थी। बता दें कि आयरा खान और नुपुर शिखरे ने कोर्ट मैरिज की है और वे उदयपुर में वेडिंग रिपेस्शन देंगे।



Click it and Unblock the Notifications
