Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
रिसाइकल स्क्रैप से बनी मिसेज रामचंद्रन की यह सिल्क साड़ी, देखिए एक्टर रामचरण का भी चार्मिंग लुक

आज दिन हम भारतवासियों के लिए बहुत खास है। खुशखबरी मिली है हमें लॉस एंजलिस से। वाकई गर्व की बात है। 95 वें ऑस्कर ऑवर्ड में सुपर-डुपर हिट फिल्म आरआरआर के हिट गाने 'नाटू नाटू' को ऑसकर ऑवर्ड मिला है। फिल्म का प्रतिनिधत्व फिल्म के अभिनेता राम चरण ने किया। अभिनेता राम चरण अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी के साथ पहुंचे। बता दें कि लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर 2023 समारोह में त्त्त् टीम स्टाइल में पहुंची। राम चरण, उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी, जूनियर एनटीआर, एसएस राजामौली, राहुल सिप्लिगुंज, काला भैरव और एमएम कीरावनी ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में भाग लिया। यह भारत और आरआरआर टीम के लिए एक विशेष रात थी क्योंकि फिल्म ने नाटू नाटू के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीता। उपासना की साड़ी का कलर था ऑफ व्हाइट। साड़ी शिमरी इफेक्ट दे रही थी।
राम चरण का लुक
ऑस्कर ऑवर्ड सेरेमनी में अभिनेता राम चरण अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी के साथ आए थे। अभिनेता राम चरण ने काला कोट पहना था। वहीं उनकी पत्नी ने सिल्क की साड़ी पहनी थी। राम चरण ने बंध गले का कोट पहना था, जिस पर गोल्डन कलर के बटंस थे। कोट की फ्रंट पॉकेट में चेन वाला ब्रोच था, जिसमें फूल बने थे। हमेशा की तरह अभिनेता राम चरण डैशिंग लग रहे थे। राम चरण पर माथे से पीछे गए बाल बहुत जंचते हैं। बालों के फंट पर पफ बनाया गया था। ट्रिमिड बीयर अभिनेता राम चरण पर शानदार लग रही थी।
उपासना का लुक
ऑस्कर ऑवर्ड सेरमनी में अभिनेता राम चरण ही नहीं पत्नी उपासना कामिनेनी भी एलीगेंट लग रही थीं। उनकी लुक की बात करें, तो उन्होंने सिल्क की साड़ी पहनी थी। इस सिल्क की साड़ी की खास बात थी स्क्रैप का प्रयोग। उपासना की सिल्क साड़ी हाथ से बुनी हुई थी। साड़ी रीसाइकल स्क्रैप से बनी थी, जो दिखाता है कि उपासना प्रकृति को संजोना पसंद करती हैं और हैं नेचर लवर। इस साड़ी से दिख रहा है कि उपासना ऐथिकल और रेस्पॉस्बिल फैशन में यकीन रखती हैं। इसके साथ उपासना ने आधी बाजू का ब्लाउस पहना था। ब्लाउस भी सिल्क फैब्रिक का बना था और साड़ी से मैचिंग था। इसमें लेस लगी थी। साड़ी के चारों तरफ हैंडमेड बॉडर लगाया गया था। जिसमें खूबसूत डिजाइन बना था। सिर्फ इतना नहीं उपासना ने हाथ में लिया था पोटली पर्स। इस पर्स की खासियत थी कि यह भी स्कैप से बना था। कानों में उपासना ने पहने थे फूल आकार के रूबी ईयरिंग, गले में था रूबी का नेकलेस। यह नेकलेस भी ईयरिंग से मैचिंग था। माथे पर सजी थी छोटी-सी बिंदी, मिनिमम मेकअप था, ग्लॉसी मोव शेड की लिपस्टिक और बालों में किया था मेसी लो बन।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications