Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
फ्रांस में पति संग मौज करती दिखी 64 साल की नीना गुप्ता, देखें एक्ट्रेस के ये 4 स्टाइलिश Vacy Looks
Neena Gupta France Vacation: 64 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में छाई रहती है। वो अपनी उम्र को पीछे छोड़ अपनी लाइफ बेफ्रिक होकर जीती हैं। अपने फैशन सेंस, स्टाइल और मूवी कैरेक्टर की वजह से नीना हमेशा जानी जाती है। इन दिनों एक्ट्रेस पति विवेक मेहरा के साथ फ्रांस में वेकेशन मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया
पर हॉलिडे की कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। फैंस उनका स्वैग अंदाज और फ्रैंच वैकेशन लुक देखकर तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। नीना ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो फ्रांस के किसी रेस्त्रां में बॉलीवुड के गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। उनके पति विवेक मेहरा भी उनके साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
कुछ भी कहिए नीना गुप्ता के इन बाइब्रेंट समर लुक को देखकर आप के मुंह से उनकी तारीफ के चार शब्द जरुर निकलेंगे। नीना गुप्ता 64 की उम्र में भी अपनी फिटनेस और स्टाइल से आज की एक्ट्रेस को कांटे की टक्कर देती हैं। आइए एक नजर डालते हैं नीना के फ्रैंच वैकेशन वॉर्डरोब पर -

नीना का ग्लैमर्स अंदाज
नीना गुप्ता एक ब्लैक कलर के फुलप्रूप में नजर आ रही हैं। जिसमें वो काफी सेक्सी लग रही है। इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए नीना ने ब्लैक मेटल का नेकलैस और सनग्लासेस पहन रखे हैं। इस लुक को एक्स्ट्रा ऑडिनरी बनाने के लिए ब्लैक शूज के साथ नीना ने सॉक्स पहने हुए थे, जो उन पर खूब जंच रहे थे।

हॉट पिंक में नजर आई बेहद हॉट
वैकेशन के दौरान नीना गुप्ता एक से बढ़कर एक स्टाइलिश अवतार में नजर आई। जिसमें से कुछ की फोटोज भी उन्होंने शेयर की है। एक फोटो में नीना गुप्ता हॉट पिंक ड्रेस में नजर आ रही है। इस आउटफिट में प्लंजिंग नेकलाइन और नूडल स्ट्रैप्स इस ड्रेस को अलग लुक दे रहे हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए नीना ने मैचिंग गुलाबी रंग की चूड़ियां पहनी हुई है। इसके अलावा हैट और ब्लैक सनग्लासेस से अपना लुक कम्प्लीट किया है।
स्ट्रेपी ड्रेस में दिखी बेहद कूल
इसके अलावा नीना गुप्ता एक ग्रीन और व्हाइट रंग के स्ट्रैपी ड्रेस में नजर आई। जो वैकेशन के लिए परफेक्ट ड्रेस है। इस लुक को बेहतर बनाने के लिए नीना ने एक्सेसरीज के नाम पर सिल्वर स्टोन ईयर और बैंगल्स पहन रखे हैं।
सेक्सी इन ब्लैक आउटफिट
नीना गुप्ता एक जगह ब्लैक कलर में कंफर्टेबल ड्रेस पहनी हुई नजर आई। जिसमें रेड ख्रेड वर्क वाला थिक स्ट्रैप था। एक्ट्रेस का ये लुक किसी टूरिस्ट स्पॉट में शाम में घूमने के लिए ट्राई कर सकते हैं। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने सिंपल डैंगलर्स और हाथ में कुछ मेटल बैंगल्स पहन रखे थे।



Click it and Unblock the Notifications
