Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Sonam Kapoor: पेरिस डियॉर फैशन शो में ट्रेंच कॉट में नजर आई सोनम कपूर, देखिए उनका क्लासी लुक की तस्वीरें
Sonam Kapoor at Dior Autumn Winter Show: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन सेंस को लेकर जानी जाती हैं। एक्ट्रेस कई लग्जरी ब्रांड्स की एंबेसडर और कई जाने-माने फैशन डिजाइनर के लिए शो-स्टॉपर भी रही चुकी हैं। सोनम पेरिस डियॉर फैशन शो में हिस्सा लेने पहुंची हैं।
पेरिस से सोनम ने इस शो में हिस्सा लेने के दौरान अपने लुक की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। सोनम अपने इस लुक में बहुत क्लासी और एलिगेंट दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने इस लुक को अट्रेक्टिव और क्लासी बनाने के लिए बेज कलर के डियोर ट्रेंच कोट के साथ एक बेज ए-लाइन ड्रेस, काले ब्रोग जूते और एक ब्लैक पेज बॉय टोपी को चुना। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल ज्वैलरी और स्मोकी आई-मेकअप लुक के साथ पूरा किया। वह इकलौती ऐसी इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें इस इवेंट में बुलाया गया है। सोनम इस दौरान रैम्प वॉक भी करेगी।

सोनम कपूर ने दिखाई इन्विटेशन की झलक
सोनम कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डियॉर से मिले इन्विटेशन की झलक दिखाई है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, "शो के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।" बता दें कि वह इस इवेंट में अकादमी पुरस्कार विजेता नताली पोर्टमैन (Natalie Portman) के साथ नजर आएंगी।
61 साल बाद भारत में आयोजित हुआ था डियॉर का फैशन शो
इससे पहले सोनम आखिरी बार पेरिस फैशन वीक में का हिस्सा बनी थीं। वहीं, 1962 के बाद इसी साल मार्च में भारत में पहला डियॉर का फैशन शो हुआ था। शो गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित किया गया था। इस इवेंट में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर समेत कई सितारों ने रैम्प वॉक कर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
'ब्लाइंड' से जल्द कमबैक करेंगी सोनम
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर फिल्म 'ब्लाइंड' से फिर एक बार वापसी कर रही हैं। उनकी यह फिल्म सात जुलाई 2023 को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनम एक अंधी महिला का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके अलावा विपुल रॉय, लिलेट दुबे और विनय पाठक भी मुख्य किरदार में हैं।



Click it and Unblock the Notifications











