Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Aditi Rao Bridal Look: अदिती राव हैदरी ने रचाई शादी, मॉर्डन ब्राइड के लिए परफेक्ट हैं एक्ट्रेस के ये 5 लुक
Aditi Rao Hydari Bridal Looks : अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने शादी कर ली है। तेलंगाना के वानापर्थी में मौजूद 400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर में इन्होंने गुपचुप शादी रचाई, जिसमें फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए। दोनों ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
दूल्हा-दुल्हन बने अदिति और सिद्धार्थ बेहद प्यारे लग रहे हैं। दोनों ने बेहद ही सिंपल लुक को अपनाया और पारपांरिक दूल्हा-दुल्हन के लुक में दोनों खूब जंच रहे थे। इस मौके पर अदिति ने पारंपरिक साउथ इंडियन गोल्डन बेज कलर का लहंगा पहना था, जिस पर जरी का काम है। उन्होंने गोल्डन ज्वैलरी से लुक कंपलीट किया है। बालों में गजरा लगाया है। वहीं, सिद्धार्थ दक्षिण भारत की पारंपरिक मुंडू धोती में नजर आए। दोनों ही कपल के वेडिंग आउटफिट को सब्यासाची ने डिजाइन किया है।

वैसे सिंपल और ट्रेडिशनल ब्राइड बनी अदिती काफी खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन आमतौर पर अदिती अपने स्टाइल और लुक के वजह से बी-टाउन में मशहूर हैं। वो कई इवेंट पर खूबसूरत लहंगे में नजर आ चुकी हैं। अगर आप भी नेक्स्ट ब्राइड टू बी हैं, तो अदिती के मॉर्डन पेस्टल लहंगे लुक से अपने लिए वेडिंग लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

गोल्डन लहंगा
अदिती राव हाल ही में अंबानी परिवार के गणपति पूजा में गोल्डन लहंगे में नजर आई थी। यह गोल्डन लहंगा किसी भी शादी-ब्याह में आपको लग्जरी लुक दे सकता है।

ब्लेजर ब्लाउज और लहंगा
लेडिज संगीत जैसे फंक्शन के लिए अदिती का यह लहंगा बहुत खूबसूरत लगेगा। इसमें संगीत पार्टी में आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

लॉन्ग कैप स्टाइल लहंगा
ब्राइड टू बी अपने मेहंदी फंक्शन या कॉकटेल पार्टी के लिए इस तरह का लहंगा पहनकर आपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।

ब्रोकेड लहंगा
अदिती का यह ब्रोकेड फुल स्लीव्स ब्लाउज लहंगा आप इंगेजमेंट या फिर गणेश पूजा जैसे फंक्शन में पहन सकती हैं। काफी सोबर और एलिगेंट लुक देगा।

मिरर वर्क लहंगा
हल्दी हो या संगीत फंक्शन अदिती का यह पेस्टल मिरर वर्क लहंगा तामाम उन दुल्हनों के लिए लिए अच्छा रहेगा, जो मॉर्डन लुक चाहती हैं।

फ्लोरल प्रिंट पेस्टल लहंगा
जो भी होने वाली दुल्हन अपनी डी-डे पर कुछ हटकर लुक चाहती हैं, उनके लिए अदिती का यह पेस्टल लहंगा बहुत अच्छा ऑप्शन बन सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
