Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ऑफिस की होली पार्टी में दिखना हैं सिंपल और स्टाइलिश, सारा अली खान के सूट से लें आइडिया
Sara Ali Khan Inspired Suits or For Office Holi Party Celebration : अगर आपके ऑफिस में होली पार्टी है, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि होली पार्टी के लिए क्या पहनें तो हम आपकी मदद के लिए आउटफिट्स आइडिया लेकर आए हैं। ऑफिस में आप होली खेलेंगे तो ये जाहिर सी बात है कि आपकी आउटफिट्स जरुर खराब होंगी। इसलिए आप इस दिन जरुर कुछ स्टाइलिश लेकिन सिंपल सा पहनना पसंद करेंगे।
हम आपके लिए होली सेलेब्रेशन के लिए सारा अली खान की सलवार सूट से कुछ आइडियाज लेकर आए हैं। सारा अपने सिंपल सूट कलेक्शन के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में आप भी उनके तरह सलवार सूट पहनकर ऑफिस पार्टी के लिए रेड्डी हो सकते हैं।

शरारा सेट
ऑफिस की होली पार्टी में आप सारा अली खान की तरह रंग-बिरंगी दुपट्टे के साथ इस तरह शरारा सेट पहन सकते हैं। इसके साथ अच्छी सी हेयरस्टाइल से खुद का लुक कंम्प्लीट कर सकते हैं।

सिंपल चिकनकारी सूट
सारा अली खान को चिकनकाी पहनना खूब पसंद करती हैं। आप चाहे तो सारा की तरह चिकनकारी सूट और साथ में कलरफुल दुपट्टा और जूतियां पहन सकती हैं।

सफेद ब्लैक एम्ब्रॉयडरी शरारा सेट
होली पर ज्यादात्तर लोग सफेद रंग पहनना पसंद करते हैं। अगर आपके पास शरारा सेट है जो पुराना हो रहा है तो आप ऑफिस पार्टी में सारा की तरह इस तरह ड्रेसअप होकर जा सकती हैं।

लैस ड्रेस और पलाजो
सारा का यह क्रीम व्हाइट पलाजो सेट आपकी ऑफिस की होली पार्टी में आप पर चार चांद लगा सकता है। इस लुक के साथ छोटे-छोटे ईयररिंंग्स भी काफी खूबसूरत लगेंगे।

चिकनकारी विद कलरफुल दुपट्टा
सारा अली खान का यह ड्रेस लुक आपके ऑफिस पार्टी के लिए आइडियल लुक साबित हो सकता है। सारा व्हाइट कलर खूब पसंद करती हैं। इसके साथ ही वो चिकनकारी पहनना भी पसंद करती हैं। इन दोनों के कॉम्बो से आपकी ड्रेस तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
