Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Airport Fashion: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल समेत इन सेलिब्रिटी कपल्स जैसे एयरपोर्ट लुक के साथ लें एंट्री
बॉलीवुड कपल्स के एयरपोर्ट लुक को हर कोई कोई कॉपी करना चाहता है, जब भी वो किसी वोकेशन पर जा रहा होता है फिर किसी काम से और ऑफिस वर्क से, उसे सेलिब्रिटी की तरह ही एयरपोर्ट लुक को कैरी करना पसंद आता है। वहीं कपल्स भी पूरे स्वैग के साथ एयरपोर्ट लुक को अपने फेवरेट स्टार्स कपल्स के लुक के साथ ताल से ताल मिलाने की पूरी कोशिश करते हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां ये क्यूट कपल ने एक दूसरे के साथ ट्यूनिंग कर रखी थी। दोनों ही कैजुअल एयरोपोर्ट लुक में नजर आ रहे थे। कैटरीना कैफ का कुछ अलग ही अंदाज था।

सिंपल और कैजुअल एयरपोर्ट लुक में कैट और विक्की
कटरीना कैफ अपने पति विक्की संग एयरपोर्ट पर नजर आईं। उनका लुक काफी सिंपल लेकिन बहुत स्टाइलिश था। कैट ने ग्रे कलर की प्रिंटेड टी-शर्ट और मैचिंग कारगो पैंट्स कैरी किया हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक बूट्स पहने थे। ब्राउन शेड्स के ग्लासेस लगाए कैट पूरे स्वैग में थीं। वहीं विक्की कौशल हमेशा की तरह की सिंपल और एलिगेंट लुक में नजर आ रहे थे। उन्होंने ग्रे स्वेटशर्ट, ब्लैक पैंट और स्नीकर्स कैरी कर रखे थे। साथ में सनग्लासेस और बेसबॉल कैप से अपना लुक पूरा किया था।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का एयरपोर्ट लुक
कुछ दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक और बेटी मालती के साथ मुंबई आईं थीं। प्रियंका चोपड़ा का एयरपोर्ट लुक बहुत ही स्टनिंग थां। स्टाइल क्वीन प्रियंका ने एयरपोर्ट पर स्कर्ट और टॉप कैरी किया था। प्रियंका चोपड़ा ने डार्क पिंक कलर की स्कर्ट पहनी थी, जो लेफ्ट लेग पर थाइ हाइ स्लिट थी। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग का क्रॉप टॉप कैरी किया हुआ था। वहीं प्रियंका के पति और फेमस सिंगर निक जोनास के लुक की बात करें तो उन्होंने स्वैट शर्ट के साथ जींस कैरी की हुई थीं। इसके था ही उन्होंने ऑरेंज कलर की कैप को पहन रखा था। व्हाइट शूज़ और ब्लैक सन ग्लासेज से उनका पूरा लुक स्टनिंग नजर आ रहा था।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एयरपोर्ट लुक
दीपिका पादुकोण का स्टाइल ही अलग है। वो कुछ भी करती है ट्रेंड बन जाता है। वहीं उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह का स्टाइल तो सब जानते हैं। लेकिन जब दोनों कहीं साथ जाते हैं तो दोनों की ही ट्यूनिंग देखने वाली होती है। कुछ महीनों पहले ऐयरपोर्ट पर स्पॉट किये गये इस कपल का एयरपोर्ट लुक बेहतरीन था। दीपिका ने एडिडास मिडी ड्रेस पहनी थी जिसमें कॉलर, बटन और एक सेंटर स्लिट था। उन्होनें इसके साथ एक ब्लैक लैपेल लैदर का कोट कैरी कर रखा । व्हाइट स्नीकर्स से उन्होंने अपना लुक पूरा किया था। वहीं रणवीर सिंह का लुक 80s के टाइम की याद दिलाता है। उन्होंने एक ज़ेबरा प्रिंट, येलो और ब्लैक रंग का जम्पर रेड बेल बॉटम्स और चेल्सी बूट्स के साथ, रेड स्क्वायर सनग्लासेस और एक ब्लैक क्रॉस-बॉडी वैलेंटिनो सैथेल के साथ लुक को कंपलीट किया था।



Click it and Unblock the Notifications
