Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
मांग में सिंदूर, बनारसी साड़ी और रूबी का हार पहनें Cannes 2025 के रेड कापेट पर छाई ऐश्वर्या राय
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर इस बार ग्लैमर और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला, जब बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक शाही भारतीय अंदाज़ में एंट्री की। उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन की गई शानदार बनारसी साड़ी पहनी, जिसे खास तौर पर इस मौके के लिए तैयार किया गया था। इस साड़ी का रंग आइवरी था, जिसमें बारीक सोने-चांदी की जरी का बेहद खूबसूरत काम किया गया था।
ऐश्वर्या ने इस पारंपरिक साड़ी के साथ रूबी यानी लाल माणिक्य रत्नों से सजी भारी-भरकम ज्वेलरी पहनी, जिसमें एक भव्य हार और झुमके शामिल थे। इसके अलावा मांग में सिंदूर और माथे पर छोटी सी बिंदी ने उनके लुक को और भी प्रभावशाली और ट्रेडिशनल बना दिया। रेड कार्पेट पर इस देसी रानी के अंदाज़ ने हर किसी का ध्यान खींचा।

ऐसा था ऐश्वर्या का लुक
इस साड़ी को ऐश्वर्या ने यूनिक तरीके से ड्रेप किया था। उन्होंने इसे कड़वा बनारसी स्टाइल में उल्टा पल्ला देकर पहना, साथ में मैचिंग टिशू सिल्क का दुपट्टा भी कैरी किया। हालांकि कुछ फैशन जानकारों का मानना है कि अगर यह दुपट्टा कॉन्ट्रास्ट रंग में होता, तो यह लुक और भी दमदार नजर आता। फिर भी, ऐश्वर्या के आत्मविश्वास और ग्रेस ने हर छोटी कमी को ढक दिया।
2002 में पहली बार कांस में आई थी नजर
बता दें कि ऐश्वर्या राय ने 2002 में फिल्म 'देवदास' के प्रीमियर के लिए पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। तब से लेकर अब तक वह इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल का एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। एक मेकअप ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर के रूप में वह हर साल कान्स में नजर आती हैं, और हर बार उनका लुक चर्चा का विषय बनता है। इस बार का पारंपरिक और रॉयल अवतार भी लोगों के दिलों को छू गया, भले ही इसमें कुछ छोटी-मोटी कमियां रही हों।



Click it and Unblock the Notifications
