Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
Cannes 2025: अपने सेकंड लुक में ऐश्वर्या राय ने रेड कार्पेट पर लगाई आग, ब्लैक गाउन में बिखेरे जलवे
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज़ से चर्चा में हैं। वैसे तो ऐश्वर्या हमेशा ही चर्चा का केंद्र रहती हैं, लेकिन इस बार उनके हर मूव पर दुनिया भर की नजरें टिकी हुई हैं। जब से उन्होंने कान्स के रेड कार्पेट पर कदम रखा है, हर कोई उनके लुक की तारीफ करता नजर आ रहा है।
पहले दिन ऐश ने एक खूबसूरत आइवरी साड़ी पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। उस लुक में उन्होंने एक अनकट डायमंड और 500 कैरेट मोजाम्बिक रूबी वाला हैवी नेकलेस पहना था, जिसे 18 कैरेट सोने में जड़कर तैयार किया गया था। साथ ही उनकी मांग में सजा सिंदूर और पारंपरिक लुक ने भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक पेश की, जिसने ना सिर्फ भारतीय फैंस बल्कि विदेशी मीडिया का भी दिल जीत लिया।

शिमरिंग बॉडीकॉन गाउन में बिखेरा जलवा
अब उनका दूसरे दिन का लुक सामने आया है, जो एकदम अलग और स्टनिंग है। ऐश्वर्या ने ब्लैक कलर का शिमरिंग बॉडीकॉन गाउन पहना, जिसे उन्होंने आइवरी स्कार्फ के साथ पेयर किया। उनका यह वेस्टर्न लुक पूरी तरह से ग्लैमर और एलिगेंस से भरपूर था। उन्होंने अपने बालों को हल्के कर्ल में खुला रखा और रेड लिपशेड से अपना लुक कम्पलीट किया। उनका कॉन्फिडेंट पोज और मुस्कुराहट, एक बार फिर फैशन प्रेमियों के दिलों को जीतने में कामयाब रही।
Stunning 🔥🔥🔥🔥#AishwaryaRai #AishwaryaRaiBachchan #AishwaryaAtCannes #Cannes2025 #CannesFilmFestival2025 #France pic.twitter.com/tCyKeNZ4Ry
— Aishwarya Rai Fan (@Ram_TamilNadu_) May 22, 2025
आराध्या बच्चन संग की ट्विनिंग
इस खास मौके पर ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ कान्स में मौजूद हैं। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में मां-बेटी की जोड़ी ब्लैक कलर में ट्विनिंग करती दिखी। वीडियो में ऐश्वर्या अपनी बेटी का हाथ थामे फैंस को प्यार देती नजर आईं, जबकि आराध्या भी बड़ी शालीनता से अपनी मां का साथ देती दिखाई दीं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
कुल मिलाकर, ऐश्वर्या राय बच्चन ने कांस 2025 के रेड कार्पेट पर फिर से साबित कर दिया कि वे न सिर्फ एक ग्लोबल आइकन हैं, बल्कि अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और पारंपरिक मूल्यों के साथ एक ट्रेंडसेटर भी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
