Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
अक्षय कुमार की एक्ट्रेस ने मुंडवाया सिर, पति का ब्लेजर पहन दिया बोल्ड लुक, फोटोज देखें
90 के दशक में बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रहीं शांति प्रिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अक्षय कुमार के साथ 'सौगंध' और सनी देओल के साथ 'वीरता' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं 55 वर्षीय एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा फोटोशूट कराया, जिसने हर किसी को चौंका दिया। इस फोटोशूट में उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया और अपने दिवंगत पति का ब्लेजर पहनकर बेहद बोल्ड और आत्मविश्वासी अवतार में नजर आईं।

शांति प्रिया ने अपने इस लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और साथ ही एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा। उन्होंने बताया कि यह ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि आत्म-मुक्ति की एक झलक है। उन्होंने लिखा-"महिलाओं के रूप में हम अक्सर खुद पर सीमाएं तय करते हैं, सामाजिक नियमों का पालन करते हुए खुद को एक पिंजरे में कैद कर लेते हैं। लेकिन अब मैंने खुद को आजाद कर लिया है।"
पति के ब्लेजर में आई नजर
उन्होंने इस फोटोशूट में अपने दिवंगत पति का ब्लेजर पहनकर उनकी यादों को भी श्रद्धांजलि दी है। ब्लेजर ओवरसाइज्ड होने के कारण उनके लुक को एक यूनिक स्टाइल मिला, जो पूरी तरह से ग्लैमरस नजर आया। इस ब्लेजर के साथ उन्होंने ब्लैक स्टॉकिंग्स और ब्लैक बूट्स पहने, जिससे उनका लुक और ज्यादा स्टाइलिश लग रहा था।
ऐसा था लुक
मिनिमल एक्सेसरीज़ के साथ उन्होंने अपने लुक को सटल रखा। गोल्डन ईयररिंग्स, दोनों हाथों में मैचिंग रिंग्स और बोल्ड स्टाइल ने उन्हें पूरी तरह ट्रेंडी और एलिगेंट बना दिया। वहीं मेकअप की बात करें तो उन्होंने अपने बाल्ड लुक को बैलेंस करते हुए सॉफ्ट ब्राउन आईशैडो, पिंक लिप्स, मस्कारा और ब्लश के साथ अपने फीचर्स को खूबसूरती से हाइलाइट किया।
वायरल हो रहा है शांति प्रिया का नया लुक
शांति प्रिया का यह नया अवतार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैन्स उनके इस साहसिक बदलाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह लुक न केवल फैशन का प्रतीक है, बल्कि आत्मविश्वास और स्वतंत्रता का संदेश भी देता है।



Click it and Unblock the Notifications
