Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Alia Bhatt Fashion:आलिया भट्ट ने वाइब्रेंट पर्पल साड़ी में गिराईं बिजलियां, ग्लैमर और खूबसूरती का डेडली कॉम्बो
बॉलीवुड की मोस्ट टाइलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर ट्रेंड में बनी हुई है। ट्रेंड में रहने की सबसे बड़ी वजह है उनके बेहतरीन लुक। आलिया ने फिल्म में एक से बढ़कर एक साड़ियां स्टाइल की हैं, वहीं प्रमोशनल इवेंट के दौरान भी आलिया भट्ट ने बोल्ड कलर में नये डिजाइन्स की साड़ियों का कलेक्शन सामने रखा।

आलिया की हर साड़ी और उसके ब्लाउज यूनिक रहे है। वैसे तो आलिया हमेशा से ही अपने आउटफिट ऑप्शन को लेकर फैशन आइकन रही हैं। लेकिन इस बार उनके साड़ियों के कलेक्शन ने ऐसा जादू चलाया है कि इसका खुमार जल्दी नहीं उतरने वाला।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की 'रानी' यानि की आलिया भट्ट ने प्रमोशन के दौरान, भट्ट ने मनीष मल्होत्रा की साड़ियों को स्टाइल करके अपनी खूबसूरती में और इजाफा किया है।

आलिया ने जयपुर में एक इवेंट के दौरान मल्टी कलर, जिसमें ग्रीन, पिंक, और येलो कलर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन रहा। साड़ी बेहद खूबसूरत और पारंपरिक थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए आलिया ने काली बिंदी और चूड़ियों के साथ खुद को तैयार किया था।

वहीं आलिया भट्ट ने पर्पल कलर की साड़ी में कहर बरपाया। साड़ी में एक सुंदर मोनोटोन प्रभाव रहा। आलिया ने साड़ी के साथ डीप नेक मैचिंग ब्लाउज स्टाइल किया था। जो उनके बोल्ड लुक को शो कर रहा था। साथ ही आलिया ने माथे पर काली बिंदी और हैंगिंग ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था।



Click it and Unblock the Notifications
