Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
फैंस ही नहीं पति रणबीर कपूर भी हैं बीवी के साड़ी लुक के दीवाने, देखें Alia Bhatt के आइकॉनिक साड़ी लुक
alia bhatt Iconic saree look : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मेट गाला 2024 में लुक की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। देश-विदेश की मीडिया उनके फ्लोरल साड़ी लुक की खूब तारीफे कर रही हैं।
इनफ्लुएंसर मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Lefty के मुताबिक, आलिया ने अपने इस लुक से Met Gala 2024 में कई केंडल जेनर, काइली जेनर, और किम कार्दशियन जैसी पॉपुलर सेलिब्रेटिज को भी पछाड़ दिया। आलिया को इवेंट में सबसे ज्यादा दिखाई देने वाली पर्सनालिटी का खिताब मिला हैं।

ये पहली बार नहीं हैं जब आलिया ने साड़ी में अपने लुक का जलवा बिखेरा हैं इससे पहले भी कई बार हुआ है जब आलिया अपने साड़ी लुक के वजह से चर्चा में आई हैं। चलिए देखते हैं इस एक्ट्रेस के मॉस्ट ऑइकॉनिक साड़ी लुक-

आलिया की पट्टचित्र साड़ी
22 जनवरी को अयोध्या में हुई राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी शामिल हुए थे। इन दोनों की मौजूदगी तो सेंटर ऑफ अट्रेक्शन थी ही, एक्ट्रेस ने इस मौके पर खासतौर पर पट्टचित्र साड़ी पहनी थी जिसमें रामायण की खास घटनाओं को दर्शाया गया था। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आलिया की यह साड़ी खूब चर्चा का विषय बनी थी।

पर्ल हॉल्टर नेक डिजाइन ब्लाउज और हैंडमेड एम्ब्रॉयडी साड़ी
इस साल लंदन में हुए होप गाला इवेंट से एक्ट्रेस आलिया भट्ट, डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की डिजाइनर हैंडमेड आइवरी साड़ी में नजर आई। इस हैंडमेड साड़ी को डिजाइनर जोड़ी ने 1994 में 30 साल पहले डिजाइन किया गया था। आलिया ने इस साड़ी के साथ पर्ल डिटेलिंग वाला ब्लाउज पहना था।

रानी और रॉकी की प्रेम कहानी साड़ी लुक
बेटी राहा कपूर के जन्म के बाद आलिया भट्ट ने रानी और रॉकी की प्रेम कहानी से कम बैक किया था। इस मूवी और इसके प्रमोशन के दौरान आलिया ने एक से बढ़कर एक शिफॉन साड़ी और स्लीवलैस डीपनेक ब्लाउज पहने थे। जो एक ट्रेंड बन गया था।

अजरख प्रिंट ट्यूब ब्लाउज़
सऊदी अरब के रियाद में हुए जॉय अवार्ड्स 2024 में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने शिरकत की थी। जहां एक्ट्रेस के लुक को देखकर हर कोई उनकी खूबसूरती का कायल हो गया। एक्ट्रेस ने इस इवेंट पर अबू जानी और संदीप खोसला की अजरख प्रिंट साड़ी पहनी थी। इसी के साथ अजरख प्रिंट ट्यूब ब्लाउज़ के साथ कैरी किया था। इस साड़ी खासियत थी ब्लू अजरख प्रिंट का ही केप।

गंगूबाई व्हाइट साड़ी लुक
आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन के दौरान अपने किरदार के हिसाब से सफेद रंग की साड़ी में नजर आई थी। उनके ये साड़ी लुक ट्रेंड बन गए थे। आलिया का ऑर्गेन्जा साड़ी और एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज लुक उनके प्रमोशन लुक कलेक्शन में से एक हैं। जो खूब वायरल हुआ था।

नेशनल अवॉर्ड साड़ी लुक
आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था। एक्ट्रेस ने इस खास मौके के लिए स्पेशल आउटफिट के तौर पर अपनी शादी की साड़ी पहनी थी। ऑफ व्हाइट कलर की इस साड़ी को डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था।

ब्लैक वेलवेट साड़ी
आलिया भट्ट अपनी सीरिज पोचर की स्क्रीनिंग के लिए लंदन पहुंची थी। जहां वो सब्यसाची की डिजाइन की हुई ब्लैक वेलवेट साड़ी में नजर आई थी। उनका ये लुक खूब चर्चा में रहा। अपने इस लुक के लिए एक्ट्रेस ने गले में मल्टी लेयर्ड पर्ल नेकलेस और स्टड पहनकर पूरा किया था।



Click it and Unblock the Notifications