Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Alia Bhatt Fashion: यूनिवर्सिटी इवेंट में आलिया भट्ट का बोल्ड साड़ी में स्टनिंग लुक, यूनिक ब्लाउज ने जीता दिल
Alia Bhatt Fashion- बॉलीवुड स्टार्स आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए वडोदरा की एक यूनिवर्सिटी के इवेंट में भाग लिया। आलिया और रणवीर ने अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बारे में बातें शेयर की। इस दौरान आलिया भट्ट का लुक काफी गॉर्जियस रहा।

आलिया भट्ट ने जिस तरह से अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में शानदार साड़ियां कैरी की हैं उसकी एक झलक उन्होंने इस इवेंट के दौरान भी दिखाई। इसके साथ ही आलिया भट्टा का साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज पर लोगों की नजर ठहर गईं, खास तौर से महिलाओं की जो साड़ियां पहननी पसंद करती हैं।
आलिया भट्ट की स्टाइलिश पिंक और यलो बॉर्डर वाली साड़ी
आलिया भट्ट ने इस इवेंट के दौरान पिंक और यलो बॉर्डर वाली साड़ी कैरी की थी, जो उन पर काफी जंच रही थी। वैसे भी आलिया कैसे भी आउटफिट स्टाइल करें उन पर सभी भाते हैं। खासतौर से साड़ियां आलिया पर जबरदस्त लगती हैं।

आलिया भट्ट का यूनिक ब्लाउज़ डिजाइन
आलिया भट्ट का ब्लाउज़ डिजाइन भी काफी यूनिक था, साड़ी के साथ मैच खाता पिंक और यलो स्ट्रिप के साथ स्लीवलेस ब्लाउज आलिया भट्ट ने स्टाइल किया था। आलिया का ब्लाउज़ डीप बैकलेस ब्लाउज था, जिसे आप भी किसी शादी या पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं।

माथे की बिंदी ने जीता दिल
वहीं अगर आलिया भट्ट के ओवर ऑल लुक की बात करें तो उन्होंने मिनिमल मेकअप किया था। बालों को उन्होंने ओपन किया था, साथ ही जूलरी में उन्होंने ऑक्सीडाइज लटकन झुमका कैरी किया था। सबसे खास रही आलिया भट्ट की छोटी सी काली बिंदी जो उनके माथे पर बहुत ही सुंदर लग रही थी, इस बिंदी ने आलिया भट्ट के पूरे लुक को सेक्सी बना दिया था।
Image Courtesy- instagram.com/aliaabhatt



Click it and Unblock the Notifications
