Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Alia Bhatt के Cannes 2025 में डेब्यू ने मचाया धमाल, फ्लोरल व्हाइट गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत
Alia Bhatt Cannes Festival 2025 : कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में बॉलीवुड की दो खूबसूरत अदाकाराएं सुर्खियों में रहीं। जहां एक ओर ऐश्वर्या राय बच्चन अपने ट्रेडिशनल अंदाज़ में छा गईं, वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट ने अपने शानदार डेब्यू से सभी की निगाहें खींच लीं। मेट गाला के बाद यह पहली बार था जब कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट ने इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर कदम रखा और भारत को रिप्रेजेंट किया। लंबे समय तक यह चर्चा का विषय बना रहा कि क्या आलिया इस साल कान्स में शिरकत करेंगी या नहीं, लेकिन 23 मई की रात उन्होंने अपने दिलकश अंदाज़ से हर अफवाह को शांत कर दिया।
जैसे ही आलिया की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर उनका लुक ट्रेंड करने लगा। फैंस उनकी खूबसूरती, एलिगेंस और कॉन्फिडेंस के कायल हो गए।

इस खास मौके के लिए आलिया को फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया, जो पहले भी जाह्नवी कपूर का कान्स लुक डिजाइन कर चुकी हैं। आलिया का अंदाज़ बेहद सिंपल होने के बावजूद काफी ड्रामेटिक और अट्रैक्टिव था।
किसने डिजाइन किया था आलिया का गाउन
आलिया ने इस इवेंट के लिए Schiaparelli के कस्टम हाउते काउचर स्प्रिंग-समर 2025 कलेक्शन से एक विंटेज ऑफ-शोल्डर बस्टियर गाउन पहना। इस खूबसूरत गाउन में ईक्रू शैंटिली लेस एम्ब्रॉयडरी, ऑर्गेंजा और इनैमल से बने फूलों की खूबसूरत सजावट थी। गाउन की हेमलाइन को मल्टी-लेयर्ड रफल डिटेलिंग से सजाया गया था, जिसमें आइवरी मूसलीन, ट्यूल और क्रेपलीन की लेयर्स शामिल थीं। इस डिटेलिंग ने उनके लुक को एक ड्रीमी टच दिया।
नो जूलरी लुक
कान्स 2025 में आलिया भट्ट ने लॉन्ग ऑफ-शोल्डर बस्टियर स्टाइल गाउन पहना, जिसे ईक्रू शैंटिली लेस, ऑर्गेंजा और इनैमल फूलों से सजाया गया था। रफल हेमलाइन और डोरी वाला बैक डिज़ाइन इसे ड्रीमी बना रहे थे। बिना हेवी जूलरी, सिर्फ पर्ल स्टड्स में उनका सिंपल लेकिन ग्लैमरस लुक सबका दिल जीत गया। यह लुक न केवल क्लासिक था, बल्कि उसमें एक सॉफिस्टिकेटेड ग्लैमर भी नजर आया।



Click it and Unblock the Notifications
