Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
आलिया भट्ट सिल्वर लहंगे में लगीं अप्सरा जैसी खूबसूरत,ब्राइडर काउचर इवेंट में रैंप वॉक कर ढाया कहर
आलिया भट्ट पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन में बिजी रही हैं, इस दौरान उन्होंने कई तरह की डिजाइनर साड़ी पहन कर लोगों को अपना दीवाना बनाया, लेकिन अब उन्होंने ब्राइडल लुक के साथ अपने फैंस के दिलों पर छुरियां चला दी हैं।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने गुरूवार 20 जुलाई की रात को मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कलेक्शन के लिए रैंप वॉक किया। जिसमें उन्होंने बहुत ही खूबसूरत लहंगा कैरी किया था। आलिया भट्ट के इस डिजाइन लहंगा पहनने से इस लहंगे की शोभा और बढ़ गई। आलिया भट्ट का ओवर ऑल लुक बहुत ही स्टनिंग था।

मनीष मल्होत्रा के ब्राइडर काउचर इवेंट में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह दोनों ने ही रैंप वॉक किया। आलिया और रणवीर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में साथ में हैं।
आलिया भट्ट इस इवेंट में अपने ब्राइडल लुक के साथ किसी परी से कम नहीं नजर आ रही थीं। आलिया भट्ट ने फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया ब्राइडल लहंगा इस फैशन शो में स्टाइल किया था।

अगर आलिया के ओवर ऑल लुक की बात करें तो आलिया ने हैवी ब्राइडल दुपट्टा जो नेट का था बैक साइड से लाकर सिर पर पल्लू किया हुआ था और आगे से ओपन किया था। उनकी जूलरी भी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की थी। आलिया ने अपने बालों के लिए ओपन वेवी हेयर स्टाइल चुना था। साथ ही मिनिमल मेकअप के साथ आलिया भट्ट हूर लग रही थीं।

लेकिन आलिया ने जो लहंगा कैरी किया था वो काफी भारी था, जिसकी वजह से उनको चलने में भी परेशानी का सामना कर पड़ा। आलिया अपने अनकंफर्टेबल भारी लहंगे की वजह से ट्रोल भी हुई हैं।



Click it and Unblock the Notifications
