Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
आलिया भट्ट अपने आउटफिट रिपीट करना मानती हैं सही, आप भी इन तरीकों से करें पुराने कपड़ों को स्टाइल
Alia Bhatt repeats her clothes- आलिया भट्ट ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है अपने अभिनय में निखार लाने की कोशिश की है, जिसके बल पर उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में अपने दम पर दी हैं। आलिया भट्ट के अंदर एक बड़ी और खास बात ये है कि वो अपने आउटफिट को दोबारा पहनने में परहेज नहीं करती हैं। बल्कि उनका ऐसा करना अच्छा लगता है जब दूसरी एक्ट्रेस अपने आउटफिट को रिपीट करने में अपनी तौहीन समझती हैं। साथ ही आलिया ऐसा करने के लिए दूसरों को भी प्रोत्साहित करती हैं।

अब जल्दी ही आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी बड़े पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखते हुए आलिया भट्ट नये फैशन गेम सेट कर रही हैं।

खुद को दूसरे के लिए मत बदलो
आलिया भट्ट का मानना है कि आप जैसे हो वैसे रहो अपने अंदर खुद को बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। आलिया को अपने पुराने कपड़े पहनने में कोई आपत्ति नहीं होती है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो सिर्फ कपड़े ही नहीं अपनी एक्सेसरीज, शूज यहां तक की अपने बैग भी कई-कई बार यूज करती हैं।

पैसों की बर्बादी ना करें
उन्होंने ये भी कहा कि यंग जैनरेशन किसी फैशन ट्रेंड से प्रभावित होकर हर बार नये कपड़े खरीदना, एक्सेसरीज खरीदना सही नहीं है। इससे पैसों की बर्बादी भी होती है। अगर आप खरीदते हैं तो उसे कई बार यूज भी करें।

आलिया के मुताबिक दुनिया क्या कहती है इससे उनको फर्क नहीं पड़ता है, दूसरे की वजह से वो अपनी लाइफ नहीं खराब कर सकतीं।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
