Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
163 कारीगरों ने 1905 घंटों में तैयार की थी आलिया भट्ट की Met Gala वाली साड़ी, जानें खासियत
Alia Bhatt Met Gala 2024 Look : मेट गाला 2024 की शुरुआत हो चुकी है। न्यूयॉर्क में हुए इस ग्लोबल इवेंट में के पहले दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रेड कारपेट पर अपनी खूबसूरती से वहां मौजूद लोगों को कायल कर दिया। इंस्टाग्राम पर भी अपने इस लुक को शेयर करने के बाद फैंस उनकी खूबसूरती की खूब तारीफें कर रहे हैं।
दूसरी बार मेट गाला में शिरकत करने पहुंची आलिया भट्ट ने 'द गार्डन ऑफ टाइम' थीम के साथ सब्यसाची की मास्टरपीस साड़ी से अपने लुक को पूरा किया। आइए पहले एक नजर डालते हैं आलिया के इस लुक पर और जानते हैं उनकी इस साड़ी की खासियत के बारे में बताएगें।

आलिया का मेटगाला 2024 का लुक
आलिया भट्ट ने मेट गाला 2024 की थीम को फॉलो करते हुए 30 फुट लंबी डिजाइनर सब्यसाची की मिंट ग्रीन रंग फ्लोरल साड़ी चुनी। आलिया की ये साड़ी गाउन का लुक देने वाली ये फ्रिंज स्टाइल साड़ी थी।
इस साड़ी पर रेशम के फ्लॉस, मोतियों, सेक्विन, कीमती स्टोंस की कढ़ाई की गई थी। और इसे कांच के मोतियों से सजाया गया है। इस साड़ी के मैचिंग हैंडमेड ब्लाउज को पन्ना, बसरा मोती, टूमलाइन और मल्टीकलर्ड सफायर पर जड़ाऊ काम किया गया था।
आलिया ने अपने लुक को मेसी बन और सब्यसाची जूलरी के साथ कंप्लीट किया था। बात करें मेकअप की तो आलिया ने ग्लोइंग Dewy स्किन मेकअप के साथ पिंक ब्लश, काजल, पिंक आईशैडो और सॉफ्ट पिंक शेड की लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया था। आलिया के इस लुक स्टाइल किया था मशहूर डिजाइनर अनीता श्रॉफ अदजानिया ने।
163 कारीगरों ने 1905 घंटे में बनाई ये साड़ी
आलिया का मेट गाला लुक सोशल मीडिया में खूब ट्रेंड कर रहा है। इस साल वो इस इवेंट में हिस्सा लेने वाली वो एकमात्र बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने इवेंट में इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उनके इस हैंडमेड साड़ी को बनाने में 1905 घंटे (लगभग 2 महीनें) का समय लगा और बनाने में इसे 163 कारीगरों ने मेहनत की हैं। उन्होंने अपनी साड़ी के लिए डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को क्रेडिट भी दिया।



Click it and Unblock the Notifications