Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Alia Bhatt ने प्राण प्रतिष्ठा में पहनी थी बेहद ही खास साड़ी, 'रामायण' से है जुड़ा है इसका कनेक्शन
Alia Bhatt Ramayan Saree: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में एथनिक लुक में शामिल हुई। इस खास मौके पर आलिया और रणबीर दोनों ही ट्रेडिशनल अवतार में दिखाई दिए। जहां रणबीर धोती-कुर्ता में नजर आएं, वहीं आलिया पाइन ग्रीन कलर के खूबसूरत साड़ी में नजर आई।
इस समारोह में आलिया ने जो साड़ी पहनी उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि आलिया की इस साड़ी का कनेक्शन रामायण से जुड़ा हुआ है।

आलिया की साड़ी का रामायण से क्या है कनेक्शन?
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आलिया भट्ट ने खासतौर पर फिरोजा रंग की साड़ी पहनी थी। यह साड़ी की खास बात यह थी आलिया की साड़ी का बॉर्डर रामायण थीम पर था। आलिया की ये सिंपल और एलिगेंट साड़ी रामायण की कहानी को दर्शाती है। बॉर्डर पर भगवान राम, भगवान हनुमान और राम सेतु की इमेज बनी हुई थीं। सोशल मीडिया पर जैसे ही आलिया की तस्वीरें वायरल हुईं, लोगों ने उनके लुक को काफी पसंद किया।

ऐसा था आलिया का लुक
30 साल की आलिया की यह सिल्क साड़ी बंगलुरु से बनकर आई थी। एक्ट्रेस ने अपने साड़ी लुक को मैचिंग कलर के शॉल से स्टाइल किया था। एक्ट्रेस ने अपने ओवरऑल लुक को मैचिंग कलर के शॉल, टाइट हेयरबन और मिनिमल मेकअप से पूरा किया था। आलिया की पोटली भी उनके लुक पर जच रही थी। दूसरी ओर रणबीर कपूर धोती-कुर्ता में हैंडसम लग रहे थे।



Click it and Unblock the Notifications
