Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के शानदार ब्लाउज़ नया फैशन गेम सेट कर रहे
Alia Bhatt's stunning blouse sets a new fashion game- आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म की स्टोरी जितनी ट्रेंड में है उससे ज्यादा आलिया भट्ट का इस फिल्म लुक ट्रेडिंग हो रहा है। आलिया इस फिल्म में बहुत ही शानदार और खूबसूरत नजर आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर के दौरान उनसे नजर हटना मुश्किल हो रहा है।

इस फिल्म में आलिया की साड़ी जो काफी चटख रंगों के साथ है कमाल की हैं। ट्रेलर और फिल्म के गानों में आलिया अलग-अलग डिजाइनर साड़ी में नजर आ रही हैं। आलिया का हर सीन में साड़ी लुक में गार्जियस है।
आलिया भट्ट का सफेद बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच कलरफुल साड़ी पहन कर डांस करना बेहतरीन नजर आ रहा है। साड़ी के साथ ही आलिया के ब्लाउज डिजाइन काफी यूनीक हैं, जो अब ट्रेंड में आ रहे हैं। आलिया ने अपने ब्राइट और कलफुल आउटफिट के जरीये महफिल लूट ली है।

फैशन के मामले में आलिया के ब्लाउज डिजाइन साइडकिक्स नहीं हैं, क्योंकि आलिया की डिजाइनर साड़ी के साथ उनके ब्लाउज उनको और ग्लैमरस बना रहे हैं।
आलिया के बैकलेस ब्लाउज के साथ ही अट्रैकटिव नेकलाइन बेहतरीन हैं। साथ ही साड़ी के साथ पहनने वाले ब्लाउज के फैब्रिक भी काफी मोहने वाले हैं। कलर-ब्लॉकिंग ब्लाउज डिजाइन में आलिया ने जैसे माहरत हासिल कर ली है। एक्ट्रेस की आकर्षक नीली साड़ी जिसके पल्लू पर यलो कलर उभर कर सामने आया है। इस साड़ी के साथ आलिया ने तिरंगे रंग का ब्लाउज कैरी किया है।
फिल्म के गाने तुम क्या मिले गाने में आलिया का रेड साड़ी वाला पल बहुत ही खूबसूरत है। जिसमें उन्होंने बहुत ही प्रभावशाली तरीके से स्लीवलेस ब्लाउज को कैरा किया है। मखमली फिनिश के साथ लुक शानदार बनकर सामने आया है।
इस गाने में ही आलिया ने कई साड़ियों के लुक कैरी किये हैं, जिसमें अलग अलग डिजाइन के ब्लाउज़ है। जिसमें से एक आलिया का झिलमिलाता ब्लैक कलर का ब्लाउज हाईली कलरफुल पूरी तरह से कॉमन ऑल-सेक्विन ब्लाउज से एक नया फैशन ट्रैंड क्रिएट करता है।
आलिया के ब्लाउज डिजाइन प्रभावशाली ओम्ब्रे इफेक्ट क्रिएट करते हैं।
कढ़ाई वाला ब्लाउज
आलिया की सिंपल साड़ी के साथ हैवी कढ़ाई वाले ब्लाउज ने महिलाओं का दिल चुरा लिया है। गाने में आलिया के ओम्ब्रे शिफॉन साड़ी लुक बेहतरीन है।

ब्लाउज पर बोल्ड नेकलाइन और टोन-ऑन-टोन एंब्रॉयडरी की खासियत उभर कर सामने आई है। ब्लाउज ग्रेसफुल खूबसूरती की परिभाषा है।
करण जौहर द्वारा निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Image Courtesy- www.instagram.com/aliaabhatt/



Click it and Unblock the Notifications
