Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
30 साल पहले बनी हैंडमेड साड़ी में आलिया भट्ट आई नजर, जानें इस रेशम की साड़ी की खासियत
Alia Bhatt's wore 30 Year Old Resham Saree : लंदन में हुए होप गाला इवेंट से एक्ट्रेस आलिया भट्ट के कई शानदार लुक सामने आए हैं। जिसमें एक्ट्रेस वाकई खूबसूरत नजर आ रही हैं। पहले लुक में जहां आलिया वाइन रंग के गाउन और 20 करोड़ के चोकर सेट में नजर आ रही हैं।
उनके इस लुक की चर्चा हर तरफ हो रही थी। अब वहीं आलिया का एक और लुक सामने आया हैं। जिसमें वो आइवरी रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस साड़ी में भी कमाल की लग रही हैं। लेकिन आलिया के इस लुक में उनसे ज्यादा उनकी साड़ी की चर्चे हो रहे हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने जो इस इवेंट के लिए साड़ी पहनी हैं। वो 30 साल पहले डिजाइन की गई साड़ी हैं और इसे बनाने में कारीगरों ने कई हजारों घंटे लगाए थे।

आइए आप भी जानिए आलिया की इस खूबसूरत साड़ी की डिटेलिंग के बारे में-
इस डिजाइनर जोड़ी ने की थी डिजाइन
आलिया की इस खूबसूरत हैंडमेड आइवरी साड़ी को डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। डिजाइनर ने इंस्टाग्राम पर आलिया की तस्वीरें शेयर करते हुए साड़ी की डिटेल्स शेयर की है जिसके मुताबिक इस हैंडमेड साड़ी को 1994 में 30 साल पहले डिजाइन किया गया था।
जिसे बनाने में 3500 घंटों से ज्यादा का समय लगा था। इस आइवरी फ्लोरल रेशम साड़ी पर रेशम के धागों से एंबॉयड्री का वर्क किया गया है। इस खूबसूरत साड़ी को एक्ट्रेस ने भी बहुत नजाकत के साथ पहना था। उन्होंने इस तरह खुद को स्टाइलिंग किया था कि साड़ी की खूबसूरती खुलकर दिखाई दे रही थी।

पर्ल हॉल्टर नेक डिजाइन का था ब्लाउज
3 दशक पुरानी इस साड़ी के साथ आलिया ने पर्ल डिटेलिंग वाला ब्लाउज पहना था। डिजाइनर ने आलिया के हॉल्टर नेक ट्यूल ब्लाउज की डिटेल्स शेयर करते बताया कि ब्लाउज में रेशम, चांदी की जरी और क्रिस्टल के साथ-साथ बैकसाइट पर मोतियों की लड़िया लगाई गई हैं।

मिनिमल ही रखा लुक
अबू जानी की इस विंटेज साड़ी के साथ आलिया ने अपने लुक को मिनिमल ही रखा था। एक्ट्रेस ने बस एमरल्ड के ड्रॉप ईयररिंग से खुद का लुक कम्प्लीट किया था।



Click it and Unblock the Notifications