Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
राधिका मर्चेंट के गहनों से ज्यादा अनंत के ब्रोच की छाई चर्चा, देखें दूल्हे राजा का बेशकीमती कलेक्शन
Anant Ambani's Expensive Collection Of Brooches : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 12 जुलाई को मुंबई के जियो सेंटर वर्ल्ड में शादी हो चुकी है। जहां इस भव्य समारोह में कई नामी हस्तियों ने शिरकत की है। इस शादी में अंबानी परिवार के शानो-शौकत के बारे में हर जगह चर्चा हो रही है। शादी में दूल्हा बने अनंत और दुल्हन बनी राधिका मर्चेंट के लुक की चारों तरफ चर्चा हो रही है।
दोनों के एक से बढ़कर एक लुक सामने आए हैं। जहां राधिका के डिजाइनर लहंगों और जूलरी ट्रेंड बन गए हैं, तो वहीं अनंत अंबानी के ब्रोच की लोग खूब चर्चा कर रहे हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी और रिसेप्शन जैसे मौकों पर अनंत अंबानी करोड़ों रुपए के हीरे-पन्ने लगे ब्रोच फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए।
अनंत को न सिर्फ लग्जरी वॉच बल्कि बेशकीमती ब्रोच का भी शौक है। आइए यहां एक नजर डालते हैं उनके ब्रोच कलेक्शन पर-

द पैंथेरे डी कार्टियर ब्रोच : कीमत तकरीबन 1. 35 करोड़
अनंत ने बारात में ऑरेंज और गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी। अनंत अंबानी ने एक काफी अट्रैक्टिव ब्रोच भी पहन रखा था। अनंत ने ये ही ब्रोच सगाई में पहना हुआ था। अनंत की शेरवानी पर लगे उस पैंथर ब्रोच ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। अनंत ने लैपल पर कार्टियर पैंथर ब्रोच लगाया हुआ था जो कार्टियर का था। द पैंथेरे डी कार्टियर ब्रोच इस ब्रांड के सबसे फेमस ब्रोच में से एक है। जानकारी के मुताबिक कार्टियर फैमिली की तीसरी पीढ़ी जैक्स कार्टियर द्वारा 1914 में इसे डिजाइन किया था। 605 अनकट हीरे, 51 नीलम, 2 पन्ना और नाक पर एक गोमेदे से बने इस ब्रोच में कीमत 1.35 करोड़ है। वैसे इस ब्रोच को कस्टमाइज किया गया था, अब भी इसकी सटीक कीमत का अंदाजा नहीं है।

एलिफेंट ब्रोच: कीमत तकरीबन 14 करोड़ रुपए
दूल्हे बने अनंत अंबानी ने अपनी बारात के दौरान हैवी एम्बेलिश्ड ऑरेंज कलर की शेरवानी के साथ व्हाइट पैंट पहना था। लेकिन इस पर लगा हाथी के शेप वाला ब्रोच सबसे कीमती था। ब्रोच पर सात हीरे के बटन लगे हुए थे। एनिमल लवर अनंत को अक्सर वन्य जीवों के प्रति प्रेम दर्शाते हुए एनिम शेप के ब्रोच पहने हुए देखा गया है।
अनंत के बेशकीमती ब्रोच की बात करें तो इसमें गोल और नाशपाती के शेप के सॉलिटेयर्स हैं। ज्वेलरी ब्लॉगर जिया भंसाली के अनुसार, इस ब्रोच की कीमत 14 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

हस्ताक्षर सेरेमनी में यैलो डायमंड लॉयन ब्रोच
जामनगर में हुए प्री-वेडिंग में हस्ताक्षर सेरेमनी के दौरान राधिका के आइवरी लहंगा साड़ी को मैचिंग करते हुए आइवरी क्लासिक शेरवानी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने एक चमकदार लॉयन ब्रोच पहना था। जानवरों के प्रति उनके प्रेम से प्रेरित होकर फेमस ज्वेलरी डिजाइनर लोरेन श्वार्ट्ज ने इसे डिज़ाइन किया था। इसे येलो डायमंड से तैयार किया गया था और बीच में एक बड़ा हीरा भी लगाया गया था।

संगीत सेरेमनी में पहना डायमंड स्टडेड टाइगर ब्रोच
अपनी संगीत सेरेमनी अनंत अंबानी ने डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला डिजाइन का ब्लू बेस पर हैवी गोल्डन वर्क वाला सूट पहना था। अपनी जैकेट के साथ अनंत ने डायमंड स्टडेड टाइगर ब्रोच लगाया था। ब्रोच में रॉयल बंगाल टाइगर को हीरे जड़े बैंड से सजे एक विशाल माणिक के ऊपर लगाया गया था।
उनका ये ब्रॉच फेमस ज्वेलरी डिजाइनर लोरेन श्वार्ट्ज ने डिजाइन किया था। इस ब्रॉच में लॉयन की आंखे एमराल्ड से बनी हुई थी और शेर के मुंह से 50 कैरेट लटकता हुआ डायमंड इस ब्रॉच की खासियत थी।

हीरे-पन्ना से सजा हुआ श्रीनाथ ब्रोच
शादी के बाद हुए शुभ आर्शीवाद फंक्शन में , अनंत अंबानी ने मैरून रंग की शेरवानी और उसके साथ मैचिंग कलर की पैंट पहनी थी। उनकी जैकेट पर स्वारोवस्की क्रिस्टल के साथ-साथ सोने की कलाकृतियों की हुई थी। इतना ही नहीं, अनंत अंबानी ने जैकेट पर भगवान श्रीनाथ जी ब्रोच लगा रखा था। जो सोने से बना था और मूर्ति के मुकुट और हार पर हीरे और पन्ना की सजावट की हुई थी, साथ ही गुलाबी पत्थर से जड़ा दुपट्टा भी था। यह ब्रोच बेशकीमती लग रहा था।

कार्टियर ब्रोच: कीमत तकरीबन 1.55 करोड़
अनंत ने जियो वर्ल्ड प्लाजा की ओपनिंग के दौरान कार्टियर का एक लटकन वाला ब्रोच पहना था। जिसकी कीमत 1.55 करोड़ रुपए के आसपास थी।



Click it and Unblock the Notifications
