Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
दुनिया में सिर्फ 3 लोगों के पास है अनंत अंबानी की 22 करोड़ वाली घड़ी, जानें इसकी खासियत
Anant Ambani Richard Mille Watch : हाल ही में राधिक मर्चेंट के साथ एक आउटिंग के दौरान, अनंत अंबानी ने एक बेहद शानदार घड़ी पहनी, जो आइस क्यूब जैसी दिखती है। इस घड़ी का नाम The Richard Mille RM 52-04 "Skull" Blue Sapphire है और इसकी कीमत लगभग 22 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घड़ी के सिर्फ तीन पीस बनाए गए हैं, जो इसकी यूनिकनेस और शानदार डिज़ाइन को और भी स्पेशल बनाते हैं।
रिचर्ड मिली ब्रांड स्विस वॉचमेकिंग की दुनिया में अपनी महंगी और अनूठी डिजाइन वाली घड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। यह ब्रांड अमीरों और प्रसिद्ध हस्तियों के लिए एक स्टेटस सिंबल बन चुका है, जो लग्जरी और बेजोड़ डिज़ाइन का सिंबल है।

इस घड़ी की कीमत
यह घड़ी दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों में शामिल है और आइस क्यूब जैसी दिखती है। इसके केवल तीन पीस बनाए गए हैं, और इसकी कीमत 2,625,000 डॉलर (करीब 22 करोड़ रुपये) है। इस अनोखी घड़ी को बनाने वाली कंपनी रिचर्ड मिली है, जो स्विस वॉचमेकिंग के क्षेत्र में अपनी लग्जरी और बेजोड़ डिज़ाइनों के लिए मशहूर है।
क्या है इस घड़ी की खासियत
Richard Mille RM 52-04 "Skull" Blue Sapphire घड़ी को एक ही सफायर के टुकड़े से बनाया गया है, जिसमें खोपड़ी और हड्डियों का डिज़ाइन दिखता है। घड़ी के बैक केस से खोपड़ी का पिछला हिस्सा और मूवमेंट साफ तौर पर नजर आता है। इसकी कीमत USD 2,625,000 (लगभग ₹22.5 करोड़) है, जो इसे एक अनोखी और महंगी घड़ी बनाती है।
इस ब्रांड में क्या अलग है
Richard Mille ब्रांड की घड़ियां दुनियाभर में विलासिता का प्रतीक बन चुकी हैं। यह कंपनी सालभर में केवल 5,300 घड़ियां बनाती है, जिनकी औसत कीमत 250,000 डॉलर होती है। इस ब्रांड की घड़ी पहनने वाले मशहूर एथलीटों में राफेल नडाल समेत कई लोग शामिल हैं। इसके अलावा, म्यूजिशियन फैरेल विलियम्स और Ice-T जैसी धुरंधर हस्तियों की कलाई पर भी इस घड़ी को देखा जा सकता है। Richard Mille की घड़ियां अपने अनूठे डिजाइन के कारण घड़ी उद्योग में खास स्थान रखती हैं। इन घड़ियों को टाइटैनियम और कार्बन फाइबर जैसे उच्च गुणवत्ता वाले मटीरियल्स से बनाया जाता है। इसके RM52-05 Manual Winding Tourbillon Pharrell Williams 49.94 Mm मॉडल की कीमत करीब 37.71 करोड़ रुपये है।



Click it and Unblock the Notifications
