Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Anant Radhika Wedding : लगन लाख्वाणु के लिए राधिका मर्चेंट ने पहना खूबसूरत लहंगा, होने वाली दुल्हन का लुक देखें
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्मे 'लगन लाख्वाणु' की रस्म के साथ ही शुरु हो चुकी है। इस मौके पर अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट ने अपने लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की है और उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। हर बार की तरह राधिका ने अपने स्टाइल से फैंस को हैरान कर दिया है।
हम राधिका के लुक की बात करें, इससे पहले हम आपको बता देते हैं कि राधिका और अनंत बचपन के दोस्त हैं। और 2018 में दोनों की डेटिंग की खबरे सामने आई थी। इन दोनों की शादी की खबरें काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है।

अब दोनों ही कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में राधिका मर्चेंट ने शादी की रस्मों की शुरुआत करते हुए काफी खूबसूरत लहंगे में नजर आई हैं। तो आइये देखते हैं होने वाली दुल्हन का यह खास लुक
पेस्टल लहंगे में आई नजर राधिका मर्चेंट
राधिका मर्चेंट सटल और सोबर लुक ज्यादा पसंद करती है। अपने शादी की इस रस्म के लिए राधिका ने पेस्टल शेड वाले स्काई ब्लू कलर के लहंगे को चूज किया। इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है। इस लहंगे में एम्ब्रोइडरी से लेकर काफी बारीकी से फ्लोरल वर्क किया गया है।
लहंगे में पेस्टल शेड्स का इस्तेमाल किया गया है। वहीं राधिका के ऑवरओल लुक की बात करें तो उनके लुक को काफी मिनिमल और क्लासी लुक की ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया गया है। ज्वेलरी के लिए मल्टी-लेयर वाले डायमंड नेकलेस को राधिका ने स्टाइल किया है।

ग्लॉसी और नेचुरल मेकअप में आई नजर
वहीं बात करें राधिका के मेकअप की तो राधिका हमेशा ग्लॉसी और नेचुरल लुक वाला मेकअप लुक पसंद करती हैं, जो कि इस लुक के साथ काफी खूबसूरती के साथ इनके चेहरे के फीचर्स को हाइलाइट कर रहा है। हेयर स्टाइलिंग की बात करें, तो राधिका ने नेचुरल लुक को कायम रखते हुए फ्रंट स्टाइलिंग के साथ ओपन बीची वेव्स हेयर स्टाइल को चुना है।



Click it and Unblock the Notifications