Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Radhika Merchant Bag Collection : महंगे और लग्जरी बैग का शौक रखती हैं राधिका मर्चेंट, करोड़ों में है कीमत
Radhika Merchant's expensive bag collection : अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट स्टाइल और शौक के मामले में सास नीता अंबानी से भी आगे हैं। अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट अक्सर अपने स्टाइल और महंगे फैशन स्टेटमेंट की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
राधिका न सिर्फ अपने लुक और कपड़ो की वजह से बल्कि अपनी एक्सपेसिंव एसेसरीज की वजह से चर्चा में रहती हैं। राधिका को लग्जरी ब्रांडेड हैंडबैग्स का काफी शौक है।
राधिका को अलग-अलग इवेंट पर कई बार कीमती हैंडबैग्स के साथ स्पॉट किया गया है। इनकी कीमत करोड़ों में होती हैं, आइए देखते हैं राधिका मर्चेंट के लग्जरी एक्सपेसिंव बैग कलेक्शन-

Hermès का लाइट ब्लू मिनी बैग
इस तस्वीर में राधिका मर्चेंट ने कैजुअल लुक के लिए कलरफुल फ्लोरल प्रिंट ड्रेस के साथ सिल्वर कलर की फ्लोटर सैंडल्स पहनी रखी हैं।। वहीं उनके कंधे पर Hermès का मिनी बैग कैरी किया हुआ था। इस मिनी बैग की कीमत 16 लाख रुपए थी।

'Hermes Kellymorphose' का मिनी लेदर बैग
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के लॉन्च के मौके पर राधिका मर्चेंट ने ब्लैक साड़ी में सबका ध्यान खींचा था। राधिका मर्चेंट ने इस मौके पर 'Shahab-Durazi' लेबल की ब्लैक रंग की इंडो-वेस्टर्न स्टाइल की साड़ी पहनी थी। जिस के बॉर्डर पर व्हाइट लेस डिटेलिंग का वर्क किया था। इस पूरे इवेंट पर राधिका का लुक देखने लायक था। लेकिन उससे ज्यादा जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वो था उनका मिनी बेग। राधिका ने साड़ी की मैचिंग का मैचिंग 'Hermes Kellymorphose' का मिनी लेदर बैग कैरी किया हुआ था। रिपोटर्स के अनुसार इस बैग की कीमत 2 करोड़ रुपए के आसपास है।

Dior का मिनी बैग
मुंबई में हुए लग्जरी ब्रांड Dior के इवेंट पर राधिका मर्चेंट और ईशा अंबानी को स्पॉट किया गया था। ईशा और राधिका दोनों ने Dior के मिनी बैग कैरी किए हुए थे। राधिका के इस मिनी बैग की कीमत 10 लाख रुपए थी।

Bubblegum pink Kelly mini बैग
राधिका मर्चेंट को फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के पार्टी में गुलाबी साड़ी और सिल्वर ब्लाउज में नजर आई। राधिका अपने इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आई थी। राधिका ने अपने इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए मैचिंग मिनी हैंडबैग कैरी किया हुआ था। राधिका ने साड़ी के साथ लग्जरी ब्रांड Hermes का Bubblegum pink Kelly mini alligator लैदर बैग कैरी किया था। इस बैग की कीमत 58,600 अमेरिकन डॉलर यानी लगभग 1 करोड़ रुपए 68 लाख रुपए के आसपास है।

Judith Leiber Bow' clutch
मनीष मल्होत्रा के 2023 की दिवाली पार्टी में राधिका के हाथ में इस क्यूट से क्लच को देखा गया था। ये अक्ट्रेटिव क्लच बैग जूडिथ लीबर का 'जस्ट फॉर यू बो' क्लच है। बेवसाइट के मुताबिक इस क्लच की 5995 डॉलर है यानी इंडियन करंसी के हिसाब से इसकी कीमत तकरीबन 5 लाख रुपए है।



Click it and Unblock the Notifications
