Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Anant Ambani संगीत में पहनी नीलम और क्रिस्टल जड़ी बेशकीमती घड़ी, कीमत जान चक्कर आ जाएंगे
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का बेशकीमती घड़ियों के प्रति प्रेम जग-जाहिर है। अनंत अक्सर अपनी शानदार घड़ियों को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आते हैं। जामनगर में हुए प्री वेडिंग में भी फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिंसेला भी अनंत की वॉच को देखकर इम्प्रेस हुए थे।
अनंत अंबानी जल्द ही अपनी मंगेतर राधिका के साथ शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। इस वजह से वो इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका संगीत फंक्शन हुआ था जिसमें पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने परफॉर्म किया था। इसके बाद अपनी संगीत की आफ्टर-पार्टी के लिए अनंत ने एक क्लासी कुर्ता सेट पहना था।

इसके अलावा उन्होंने एक लग्जरी वॉच पहना था। जिसकी फोटोज अब वायरल हो रही हैं। इस घड़ी की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। आइए जानते है इसकी खासियत।
ऐसा था अनंत का आफ्टर पार्टी लुक
अपनी संगीत की आफ्टर-पार्टी के लिए अनंत अंबानी ने ब्लू कलर का कुर्ता पहना था, जिस पर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया था। इसकी स्लीव्स पर पैनल डिटेलिंग थी और बॉर्डर पर बॉक्स डिजाइन थे। अनंत ने अपने कुर्ते को सिल्वर वर्क वाले कोट के साथ पहना था। उन्होंने अपने कुर्ते को मैचिंग पैंट और पर्ल ड्रॉप्स वाले डायमंड ब्रोच के साथ पहना था। उन्होंने अपने लुक को टाई-अप हेयरडू के साथ पूरा किया था। इसके अलावा, अनंत ने घड़ी पहनी हुई थी, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

इतनी थी इस घड़ी की कीमत
अनंत ने 'Audemars Piguet' लेबल की एक क्लासी कलाई घड़ी पहनी थी। इस बेहतरीन रिस्ट वॉच में डायमंड स्टडेड डायल और 18K व्हाइट गोल्ड की स्ट्रेप लगी हुई थी। स्ट्रेप के साथ फोल्डिंग क्लैस्प और केस भी 18K व्हाइट गोल्ड से बने थे। इतना ही नहीं, घड़ी में नीलम और क्रिस्टल जड़े हुए थे, जो इसे क्लासी लुक दे रहा था। इस घड़ी की कम्पनी की वेबसाइट के मुताबिक इस घड़ी की कीमत 4,12,000 अमेरिकी डॉलर यानी 3,43,97,138 रुपए है।



Click it and Unblock the Notifications