Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अनंत अंबानी ने संगीत में पहना था करोड़ों की सोने की कढ़ाई वाला जैकेट, टाइगर ब्रॉच ने खींचा ध्यान
एशिया के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। मामेरू फंक्शन से शुरू हुए शादी समारोह के बाद शुक्रवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए संगीत सेरेमनी आयोजित हुई। अब इस फंक्शन में से कई सेलेब्रिटी के लुक सामने आ रहे हैं।
संगीत सेरेमनी में अगर किसी के लुक ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी और खींचा तो वो थे होने वाले दूल्हे राजा अनंत अंबानी। अनंत अंबानी के लुक के आगे तो राधिका मर्चेंट भी बेहद फीकी सी लगी। आइए आपको बताते हैं दोनों के लुक के बारे में।

करोड़ों रूपए के जैकेट में आए नजर
संगीत नाइट में अनंत अंबानी को जहां ब्लू बेस पर हैवी गोल्डन वर्क वाला सूट पहने हुए देखा गया। वहीं उनकी होने वाली दुल्हिनयां राधिका मर्चेंट मशहूर फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की डिजाइन किए गए क्रिस्टल लहंगे में नजर आई। उनका ये लुक सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया था।
ऑफ-शोल्डर क्रिस्टल स्टेटमेंट ब्लाउज और मल्टी-पैनल स्कर्ट लहंगा था। जिस पर चमकदार स्वारोवस्की क्रिस्टल (Swarovski crystals) जड़े हुए थे। वहीं अनंत अंबानी ने भी अबू जानी और संदीप खोसला की डिजाइन किए गए गोल्डन ज़री, कसाब और सीक्विन कढ़ाई वाला जैकेट पहना हुआ था। इस ड्रेस की खास बात ये थी कि ये ज़री वर्क असली सोना से तैयार किया गया था। इसके बटन पर डायमंड का काम किया गया था।

रॉयल बंगाल टाइगर ब्रोच नें खींचा ध्यान
अनंत ने अपने लुक को पूरा करने के लिए अपने बालों को पोनीटेल हेयरस्टाइल में बांधा हुआ था। अनंत के जैकेट के अलावा उनके यूनिक ब्रोच ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचाअपनी शानदार गोल्डन कढ़ाई वाली जैकेट पर डायमंड स्टडेड टाइगर ब्रोच लगाया था। ब्रोच में रॉयल बंगाल टाइगर को हीरे जड़े बैंड से सजे एक विशाल माणिक के ऊपर लगाया गया था। उनका ये ब्रॉच फेमस ज्वेलरी डिजाइनर लोरेन श्वार्ट्ज ने डिजाइन किया था।



Click it and Unblock the Notifications
