Latest Updates
-
Japan Mango Ban: जापान में सबसे ज्यादा कौन सा आम खाया जाता है? 20 साल बाद भारतीय आमों पर लगाया प्रतिबंध -
Restaurant Style Jeera Aloo Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा और कुरकुरा जीरा आलू -
World No Tobacco Day: स्मोकिंग की लत से छुटकारा चाहिए? ये 5 घरेलू उपाय बीड़ी-सिगरेट छोड़ने में करेंगे आपकी मदद -
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Bihari Breakfast Special Dahi Chura Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ झटपट तैयार करें -
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य -
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding : शादी में डेढ़ किलो की साड़ी पहनेंगी राधिका मर्चेंट, जानें खासियत
Radhika Merchant Wedding Saree Details : एशिया के सबसे अमीर बिजनसमैन में से एक मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में कुछ दिन ही रह गए हैं। शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से शुरू हो चुकी हैं।
ऐसे में हर कोई जानना चाहता हैं कि इस रॉयल वेडिंग में दुल्हन राधिका मर्चेंट क्या पहनेंगी? राधिका के ब्राइडल लुक को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक नीता अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए बनारस में डेढ़ किलो की सोना जड़ी साड़ी तैयार हो रही है।

रामनगर में बुनकर इसे पिछले दो महीने से तैयार कर रहे हैं। इस काट गुलाबी रंग की साड़ी को बनाने में सोने-चांदी के साथ मीना का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
इस साड़ी को तैयार कर रहे कारीगरों ने बताया कि इसे ऑर्डर देने के लिए खुद नीता अंबानी आई थी और उन्होंने बहू के लिए खास इस रंग को चुना। आइए जानते हैं इस साड़ी को लेकर इसकी खासियत।
जानें राधिका के ब्राइडल साड़ी की खासियत?
नीता अंबानी के लिए रामनगर में खासतौर पर 57 साड़ी तैयार की जा रही है और उनकी होने वाली बहू के लिए खास रंग काट गुलाबी रंग में साड़ी बनाई जा रही है। इस साड़ी में 500 ग्राम सोने के तार, 250 ग्राम रूपा तार, 250 ग्राम तानी, 250 ग्राम बानी और 250 ग्राम मीना का काम किया जा रहा है।
हैंडलूम से तैयार हो रही इस साड़ी पर महीन कारीगरी की जा रही है। इसकी डिजाइन बेहद खूबसूरत है। रोजाना करीब सात से आठ घंटे लगकर कारीगर इसे तैयार करने में लगे हैं।
साड़ी के साथ होगा दुपट्टा
इस साड़ी के अलावा राधिका के लिए एक मीटर का दुपट्टा भी तैयार किया गया है। जिसमें श्री नाथ जी की छवि उकेरी होगी। यह दुपट्टा 100 ग्राम का है। हैंडलूम पर तैयार हो रहे इस दुपट्टे की डिजाइन अंबानी परिवार की ओर से मिली है। कुछ दिन पहले ही नीता अंबानी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ यहां साड़ी का काम देखने पहुंची थी।



Click it and Unblock the Notifications