Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बेटे की हल्दी में नीता अंबानी ने पहना साड़ी की जगह हैदराबादी खाड़ा दुपट्टा सूट, चुरा ली सारी लाइमलाइट
Anant-Radhika Haldi ceremony: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी दुल्हिनयां संग 12 जुलाई को सात फेरे लेंगे। इससे पहले एंटीलिया में हल्दी सेरेमनी हुई, जहां अंबानी परिवार के सदस्यों का लुक देखते बन रहा था। लेकिन इन सबमें जिस शख्स ने लाइमलाइट लूटी वो थी नीता अंबानी।
नीता ने एलिगेंट और ग्रेसफुल लुक में खूब सुर्खियां बटोरीं। शादी-फंक्शन में लेविश साड़ियों में नजर आने वाली नीता अंबानी ने अपने बेटे की हल्दी के लिए हैदराबादी खाड़ा दुपट्टा सूट पहना था। हर बार की तरह नीता अंबानी ने उम्र को पीछे छोड़ते हुए अपने लुक से सबको पछाड़ दिया। यहां देखें दूल्हे की मां का लुक-

मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था ड्रेस
नीता अंबानी के इस कस्टम आउटफिट को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। हैदराबादी कुर्ता, चूड़ीदार सलवार और दुपट्टे में नीता अंबानी बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। नीता अपने इस लुक की वजह से बहुत ही अलग और खूबसूरत दिख रही थी।
नीता अंबानी का यह आउटफिट क्लासिक हैदराबादी कुर्ते से इंस्पायर्ड था। सोने की तरह चमकर रहे कुर्ते में जरी और जरदोजी की कढ़ाई की गई थी। इसकी फुल स्लीव्स की बॉर्डर को जटिल चांदी-सोने की चटाई तकनीक से बनाया गया था। नीता अंबानी के इन खास कपड़ों को विशेष कारीगरों ने बारीक कढ़ाई से तैयार किया था।
खाड़ा दुपट्टे से किया था स्टाइल
नीता ने इस हैदराबादी कुर्ते को खाड़ा दुपट्टे के साथ स्टाइल किया जाता है, जो डबल ड्रेप में होता है। इस दुपट्टे की बॉडर्र को पर भी चांदी-सोने की बारीक चटाई तकनीक से बनाया गया है। साथ ही इसमें जरी और जरदोजी का वर्क देखने को मिल रहा था।
ऐसा था नीता का कम्प्लीट लुक
नीता अंबानी ने हल्दी सेरेमनी में अपने इस गोल्डन येलो और सिल्वर आउटफिट के लिए जूलरी भी मैचिंग ही पहनी। उन्होंने डायमंड ड्रॉप ईयररिंग के साथ मांग टीका लगाया था। इतना ही नहीं गोल्ड हाथफूल पहना था। ड्रेस की मैचिंग की गोल्डन प्लेटफॉर्म हील पहनी थी।



Click it and Unblock the Notifications
