Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में दीपिका पादुकोण ने पहना विटेंज ब्लैक गाउन, दिखी डॉल सी क्यूट
Anant Radhika Pre Wedding Bash : मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरु हो चुका है। यह फंक्शन 1 से 3 मार्च तक चलेगा। जिसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश की कई मशहूर हस्तियां शामिल होने पहुंचे हैं। इस ग्रैंड फंक्शन के पहले दिन सभी मेहमानों के एक से बढ़कर एक खूबसूरत लुक्स सामने आए।
लेकिन हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद दीपिका पादुकोण ने अपने एलिगेंट स्टाइल से बाजी मार ली। मॉम टू बी दीपिका ने इस फंक्शन के लिए विटेंज लुक को चुना, जिसमें वो डॉल सी क्यूट लग रही थी। आइए देखते हैं एक्ट्रेस का लुक-

विंटेज मैक्सी लुक
दीपिका ने इस इवेंट के लिए खास अपने लिए ब्लैक कलर का मैक्सी लेंथ ड्रेस पिक किया था। इस क्लासी आटफिट्स में ब्रॉड प्लीट्स थीं, जो बॉल गाउन फॉल के साथ मिलकर कमाल का लुक क्रिएट कर रही थीं। इस ड्रेस के अपर वेस्ट और चेस्ट पोर्शन से इसे फिटिड रखा गया था। वहीं फ्रंट और बैक पर इसमें डीप चौकोर नेकलाइन डिजाइन दी गई थी और इसके चौड़े स्ट्रैप्स काफी खूबसूरत लग रहे थे। दीपिका की यह ड्रेस टू बी मॉम के लिए कम्फर्टेबल हो सकती है।
एक्ट्रेस ने इस ड्रेस के साथ अपने विटेंज चार्म लुक के लिए पन्ने से बनी जूलरी कैरी की थी। उन्होंने गले में एम्रल्ड से सजा चोकर नेकपीस पहना था। वहीं इससे मैच करते ईयररिंग्स पहने थे। बात करें दीपिका के मेकअप की, तो उन्होंने बेस को नैचरल टोन रखते हुए लिप्स पर रेड लिपस्टिक अप्लाई की हुई थी। वहीं एक्ट्रेस विंग्ड आईलाइनर के साथ अपना विंटेज लुक कम्प्लीट किया था। वही बालों को उन्होंने बो क्लिप से हाफ अप हेयर स्टाइल बनाई थी।

मैटरनिटी फैशन के लिए सूटेबल
वैसे दीपिका का ये गाउन मेटरनिटी फैशन के लिए एकदम परफेक्ट है। प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाएं लूज फिटिंग पहनना पसंद करती हैं, खासकर शुरुआत के 3-4 महीने वो बेबी बंप दिखाने से बचती हैं। ऐसे में ये मॉम टू बी के लिए परफेक्ट ड्रेस च्वॉइस बन सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
