Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
नीता अंबानी ने बेटे की शादी में गिफ्ट देने के लिए ऑर्डर की 'लाख बूटी' बनारसी साड़ी, जानें इसकी खासियत
Anant Radhika Wedding : बीते दिनों रिलायंस इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन नीता अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण कार्ड काशी विश्वनाथ मंदिर में देने पहुंची थी। अपने वाराणसी दौरे के दिन नीता अंबानी ने बनारस के बुनकरों द्वारा बनाए गई खास साड़ियों देखी और खरीदी।
इन सभी साड़ियों में नीता अंबानी को खुद के लिए कोनिया ट्रेंड की लाख बूटी साड़ी खरीदी जिसकी कीमत 1 लाख 80 लाख रूपए बताई जा रही है। इसके बाद नीता ने लाख बूटी की 60 और साड़ियां पसंद की है, जिनके ऑर्डर वह देकर गई है।
नीता अंबानी ने जिस दुकान से साड़ियां खरीदी है वहां के साड़ी विक्रेता अमरेश कुशवाह ने TOI को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि लाख बूटी साड़ी को पारंपारिक 'कढुआ' टेक्निक से बनाया जाता है। नीता अंबानी ने उनके यहां से शादी के मौके पर ढ़ेरों साड़ियां खरीदी हैं।

आइए जानते हैं कि क्या होती है 'लाख बूटी' साड़ी और इसकी खासियत क्या है?
क्या है लाख बूटी साड़ी की खासियत?
बनारसी लाख बूटी साड़ी में बनारस की अद्भूत छाप देखने को मिलती है। यह बनारस की संस्कृति से जुड़ी कला है। लाख बूटी का मतलब होता है कि इस साड़ी में लाख बूटियों का काम किया होता है। यह बूटियां मुगल डिजाइन से इंस्पायर्ड होते हैं। जिसमें फूल, पत्तियों और बेल के आकार की खूबसूरत डिजाइन बनी हुई होती है। इस साड़ी को बनाने के लिए कुशल कारीगरों की आवश्यकता होती है, जो इन्हें हफ्तेभर में बनाकर तैयार कर सकें। इसमें महीन धागों का खूबसूरत कढ़ाई का हैंडमेड काम किया जाता है।
इस साड़ी में बहुत आला दर्जें का बनारसी सिल्क का इस्तेमाल किया जाता है। इस टेक्निक से बनी हर एक साड़ी अपने आप में मास्टरपीस होती है। जो बनारस के खूबसूरत कल्चर और कला की कहानी बयां करते हैं। शादी के लिए इन साड़ियों की खूब डिमांड होती है। यह साड़ियां इतनी लेविश होती हैं कि इसे आगे से आगे पीढ़ियों को दिया जाता है। इन साड़ियों की कीमते लाखों से शुरू होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications