Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Lakme Fashion Week 2023: Grand Finale में अनन्या पांडे ने लूटी सारी लाइमलाइट, देखें बाकी सेलेब्स का लुक
Lakme Fashion Week 2023: लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले के मौके पर पांचवें दिन एक से बढ़कर एक स्टाइल और ग्लैमर का तड़का लगा। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस फैशन शो में कई बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस ने अलग-अलग डिजाइनर के लिए रैम्प वॉक किया।

अनन्या, डायना पेंटी, कृति खरबंदा, अदा शर्मा, बिपाशा बसु जैसी कई अभिनेत्रियां शो टॉपर बनीं और अपने स्टाइल और फैशन से लोगों का ध्यान खींचा। यहां देखिएं ग्रैंड फिनाले की हाइलाइट्स-
अदा शर्मा
फिल्म 'केरला स्टोरी' की प्रसिद्ध अभिनेत्री अदा शर्मा संजुक्ता दत्ता के लिए शोस्टॉपर बनी और रैंप वॉक किया। सेक्विन कढ़ाई से सजी उन्होंने पीली रेशम की साड़ी पहनी। ट्रेडिशनल अवतार में हाथों में महेंदी लगाए अदा ने लोगों का दिल जीत लिया। जिसमें रेशमी धागों से कढ़ाई की हुई थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स के साथ स्टाइल किया था।
डायना पेंटी
एक्ट्रेस डायना पेंटी ने डिजाइनर पॉल स्मिथ और हर्ष के 'रूह' कलेक्शन का प्रदर्शन किया। उन्होंने कढ़ाई वाला लहंगा और सिल्वर ब्लाउज पहनकर रैंप वॉक किया। स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ ग्लोइंग मेकअप उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा है। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को मेसी बन में बांधा हुआ था।
शोभिता धूलिपाला
शोभिता धूलिपाला ने डी बेले के लिए शोस्टॉपर के रूप में वॉक करते हुए रैंप पर आग लगा दी। उन्होंने 'नजारा' कलेक्शन से सिल्वर एंब्रॉयडरी से सजे व्हाइट फ्लोई लहंगे को मैचिंग वन शोल्डर ब्रालेट के साथ स्टाइल किया है। कोहल आईज़ मेकअप के साथ वेट हेयर स्टाइल उन्हें बोल्ड लुक दे रहा है। एक्ट्रेस ने आउटफिट के साथ सिर्फ डायमंड ब्रेसलेट कैरी किया है। पूरे आउटफिट में सिल्वर एंब्रॉयडरी की डिटेलिंग खूबसूरत लग रही हैं।
अनन्या पांडे
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में यूएस बेस्ड फैशन डिज़ाइनर भीभू महापात्रा के लिए रैंप वॉक किया है। अनन्या पांडे ने ब्लैक लूज शर्ट के साथ मैचिंग शॉर्ट्स और फ्लोरल प्रिंटेड ब्लेजर कैरी किया था। उनका यह लुक काफी कूल और कोम्फी था, जो हर फंक्शन के लिए परफेक्ट है। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए स्मोकी आईज़ मेकअप और अपने होठों पर न्यूड शेड लिपस्टिक लगाई थी। इसके अलावा उन्होंने बालों को साइड पार्टेड करते हुए हॉफ पिनअप किया है। फैंस को अनन्या के लुक से ज्यादा उनका कॉन्फिडेंस वॉक खूब पसंद नहीं आई।
लिसा हेडन
लिसा हेडन ने पेस्टल कलर के ग्लैमरस गाउन में डिज़ाइनर भीभू महापात्रा के लिए रैंप वॉक किया है। लिसा ने साटन बॉटम पहन रखा था, जिसमें एक विषम हेमलाइन और एक कसी हुई कमर थी। लिसा ने बालों को कर्ल करके खुला छोड़ दिया था। विंग्ड आईलाइनर, ड्यूई मेकअप और डार्क ब्राउन लिपस्टिक से उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।
बिपाशा बसु
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने फैशन डिज़ाइनर भीभू महापात्रा के लिए रैंप वॉक किया है। उन्होंने रेड कलर का प्लीटेड स्टाइल गाउन पहना है। फैशन शो के ग्रैंड फिनाले में बिपाशा के लुक्स ने सभी को दीवाना बना दिया है। उनके आउटफिट के फ्रंट में पैच वर्क की डिटेलिंग हैं।
कृतिका कामरा और हरभजन सिंह
'बंबई मेरी जान' स्टार कृतिका कामरा ने हरभजन सिंह के साथ फैशन डिज़ाइनर पवन सचदेवा के लिए रैंप वॉक किया है। उन्होंने ओवरसाइज्ड कोट के साथ सफेद रंग का कॉर्सेट टॉप और मैचिंग पैंट पहना है। लुक कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने ग्लिटरी आई मेकअप के साथ गालों को हाईलाइट किया है। उन्होंने आउटफिट के साथ कोई ज्वेलरी कैरी नही की हैं।



Click it and Unblock the Notifications
