Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
राखी लुक के लिए परफेक्ट है अनन्या पांडे का ये एलिगेंट येलो कुर्ता सेट, बस इतनी है इसकी कीमत
Ananya Panday yellow kurta temple look Price : बॉलीवुड की यंग और फैशनेबल एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने स्टाइलिश लुक्स के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार उन्होंने ट्रेडिशनल अवतार में फैंस का दिल जीत लिया। 22 जुलाई को अनन्या ने जयपुर के प्रसिद्ध काले हनुमान जी मंदिर दर्शन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। इन फोटोज में वह बेहद सिंपल और ग्रेसफुल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने सरसों पीले रंग का स्लीवलेस कुर्ता-पैंट सेट पहना था, जो दिखने में बहुत एलिगेंट था।
अगर आप राखी जैसे पारिवारिक त्योहार के लिए कोई ट्रेडिशनल और बजट फ्रेंडली लुक तलाश रही हैं, तो अनन्या का यह आउटफिट एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है। इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है और यह आसानी से आपके बजट में फिट हो जाएगा। आइए एक नजर डालते हैं अनन्या की ड्रेस पर और जानते हैं इसकी कीमत।

मंदिर दर्शन के लिए अनन्या ने चुना इस ब्रांड का आउटफिट्स
अनन्या पांडे ने मंदिर दर्शन के लिए जो आउटफिट चुना वह जितना सिंपल था, उतना ही स्टाइलिश भी। उन्होंने सरसों पीले रंग का कॉटन कुर्ता और पैंट सेट पहना, जो कि Mulmul ब्रांड का है। यह सेट ऑनलाइन ब्रांड की वेबसाइट पर ₹8,950 में उपलब्ध है। कुर्ता स्लीवलेस है और इसमें व्हाइट लेस की डिटेलिंग दी गई है, जो इसे और भी ग्रेसफुल बनाती है।
अनन्या ने इस लुक को बिल्कुल मिनिमल रखा। न कोई हैवी मेकअप, न ज्यादा एक्सेसरीज़। उन्होंने बस हल्का सा मेकअप किया, बालों को स्ट्रेट और ब्लो-ड्राय रखा और अपने कानों में सिंपल डायमंड स्टड्स पहने। गली बार अगर आप कुछ ट्रेडिशनल पहनने का सोचें, तो अनन्या का यह येलो कुर्ता लुक जरूर ट्राई करें।

कुर्ता सेट को कैसे करें स्टाइल?
अनन्या पांडे का यह ट्रेडिशनल लुक साबित करता है कि कभी-कभी सादगी में ही सबसे ज्यादा सुंदरता होती है। कॉटन कुर्ता सेट गर्मियों और मानसून के लिए सबसे बढ़िया विकल्प होता है - यह न सिर्फ आरामदायक होता है, बल्कि स्टाइलिश भी दिखता है।
यदि आप भी अनन्या की तरह कुर्ता सेट पहनने की सोच रही हैं, तो यहां कुछ स्टाइलिंग टिप्स हैं:
सिंपल एक्सेसरीज़ चुनें: छोटे स्टड या झुमके पहनें, एक पतली चेन या ब्रेसलेट के साथ लुक को कंप्लीट करें।
ब्रेसलेट या चूड़ियां: चाहें तो कुछ हल्की रंगीन चूड़ियां या सिल्वर ब्रेसलेट पहनकर थोड़ा ट्रेडिशनल टच दें।
दुपट्टा ऐड करें: अगर आप पारंपरिक लुक चाहती हैं तो रंग-बिरंगा दुपट्टा या प्रिंटेड स्कार्फ ऐड करें।
फुटवियर: इस तरह के आउटफिट के साथ कोल्हापुरी चप्पल या साधारण मोजड़ी खूब जंचती है।
बैग: एक छोटा हैंडल बैग या स्लिंग बैग इस लुक को और भी ट्रेंडी बना सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
